अखिलेश यादव ने सपा सांसद इकरा हसन को जन्मदिन का सरप्राइज, ताज होटल में हुआ खास कार्यक्रम

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को अपनी पार्टी सांसद इकरा हसन को जन्मदिन पर सरप्राइज दिया। यह कार्यक्रम तब आयोजित हुआ जब इंडी गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी लखनऊ पहुंचे।

ताज होटल में आयोजित इस मौके पर समाजवादी पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद थे, जिनमें जया बच्चन, प्रिया सरोज, जियाउर्रहमान बर्क सहित अन्य सांसद शामिल थे।

इसे भी पढ़ें:  प्रेमिका की हरकत से बागपत में बंधक बनी मुजफ्फरनगर की बारात

कार्यक्रम के दौरान अचानक एक वेटर ने टेबल पर केक रखा। जैसे ही केक सामने आया, सभी सांसदों ने इकरा हसन को “हैप्पी बर्थडे” कहा। इस सरप्राइज को देखकर इकरा हसन काफी खुश और हैरान हो गईं।इसके बाद सपा सांसद डिंपल यादव ने आगे बढ़कर इकरा हसन के साथ केक काटा। उपस्थित सांसदों ने तालियों और उत्साह के साथ माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम के अंत में अखिलेश यादव ने 100 रुपये का नोट गिफ्ट के रूप में इकरा हसन को दिया।

इसे भी पढ़ें:  किसान नेता जगबीर सिंह को याद कर नरेश टिकैत ने किया नमन

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *