वैष्णो देवी हादसे में मारे गए मासूम भाइयों का घर बनवाएंगे कादिर राणा

दक्षिणी रामपुरी पहुंचे सपा प्रतिनिधिमंडल, अनंत-दीपेश के जर्जर घर को बनाने का दिया भरोसा, कादिर देंगे 50 हजार और एक कुंतल सरिया

मुजफ्फरनगर। शहर दक्षिणी रामपुरी मोहल्ले में वैष्णो देवी यात्रा के दौरान हुए लैंडस्लाइड हादसे में दो मासूम सगे भाई अनंत (9) और दीपेश (8) सहित पांच श्रद्धालुओं की मौत हो जाने से गहरे शोक का वातावरण बना हुआ है। इस दर्दनाक हादसे से पूरा क्षेत्र शोक में डूबा है। शोक संतप्त परिवारों से मिलने के लिए नेताओं का आना जाना लगा हुआ है, सभी मदद का भरोसा दे रहे हैं, मदद अभी तक किसी को नहीं मिली, लेकिन सपा नेता और पूर्व सांसद कादिर राणा जब रामपुरी में पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे तो वो हादसे में मारे गये दो भाइयों दीपेश और अनंत के परिवार की गुरबत देखकर भावुक हो गये। उन्होंने इस परिवार की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया।

इसे भी पढ़ें:  कल बिजनौर में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचेंगे मंत्री कपिल देव

जम्मू-कश्मीर में मां वैष्णो देवी यात्रा के दौरान हुए भूस्खलन ने मुजफ्फरनगर के कई परिवारों को उजाड़ दिया। दक्षिणी रामपुरी मोहल्ले से यात्रा पर गए श्रद्धालुओं में से पांच की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में नौ वर्षीय अनंत और आठ वर्षीय दीपेश, 45 वर्षीय ममतेश, रामवीरी और अंजलि शामिल हैं। इस हादसे ने एक ही मोहल्ले से दो मासूम भाइयों और मां-बेटी समेत पांच जिंदगियां छीन लीं। शनिवार को मृतकों के शव जम्मू से मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे। पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। मोहल्ले के लोग अब भी इस त्रासदी को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। बताया जा रहा है कि रामपुरी मोहल्ले से 23 श्रद्धालु माता के दर्शन को गए थे। हादसे में 14-15 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई का इलाज जम्मू में चल रहा है।

इसे भी पढ़ें:  पति की हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार, नई मण्डी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

शुक्रवार को सपा नेता और पूर्व सांसद कादिर राणा के नेत्त्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल रामुपरी पहुंचा और पीड़ित परिवारों से मिला। पूर्व मंत्री राष्ट्रीय सचिव राजकुमार यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी और अब्दुल्ला राणा समेत प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। कादिर राणा ने दिवंगत मासूमों अनंत और दीपेश के दादा देशराज से मुलाकात की और भरोसा दिया कि परिवार का टूटा-फूटा घर उनकी मदद से बनवाया जाएगा। उन्होंने इसके लिए 51 हजार रुपये और एक कुंतल सरिया देने की घोषणा की। परिवार की स्थिति बेहद दयनीय बताई जा रही है। अनंत और दीपेश के पिता अजय प्रजापति दिहाड़ी मजदूर हैं और हादसे में उनके दोनों पैरों में चोट आई है, वहीं छोटी बहन पूर्वी भी घायल है। घर की हालत जर्जर होने के कारण परिवार पहले से ही कठिनाइयों का सामना कर रहा था। कादिर राणा की इस घोषणा का पीड़ित परिवारों और कालोनी के लोगों ने भरपूर सराहना के साथ स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-प्रदूषण फैला रही फैक्ट्रियों पर 52 लाख का जुर्माना

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »