मुजफ्फरनगर। दक्षिणी रामपुरी से हर छह माह में डबल टंकी रोड के पास प्रजापति समाज के लोग गु्रप बनाकर तीर्थ यात्रा पर जाते हैं। इस धार्मिक यात्रा की शुरूआत करीब पांच साल पहले की गई। दक्षिणी रामपुरी निवासी युवक गौतम प्रजापति ने बताया कि करीब पांच साल पहले उन्होंने धर्मवीर प्रजापति (दल के संयोजक) और अजय प्रजापति (अनंत-दीपेश के पिता) के साथ मिलकर धार्मिक यात्रा का यह गु्रप शुरू किया था। बताया कि यहां करीब चार गलियों में प्रजापति समाज के परिवार ही निवास करते हैं। हर छह माह में माता वैष्णो देवी जाने का कार्यक्रम बनाया जाता है। धर्मवीर, अजय के साथ मिलकर गौतम ही पूरी रूपरेखा बनाता है और तिथि व खर्च तय किया जाता है। इस बार भी तीनों ने यह यात्रा तय की थी, लेकिन गौतम नहीं जा पाया। गौतम ने बताया कि यात्रा पर जाने से पहले ही उसकी नौकरी छूट गई और वो आर्थिक संकट से घिर गया, इसलिए उसने जाना कैंसिल कर दिया था।

ब्रेक फेल होने से गहरी खाई में गिरी कार, चार यात्रियों की मौत
मसूरी । मसूरी के पास एक कार तीव्र ढलान से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। वाहन में हरियाणा, दिल्ली के चार यात्री सवार थे, जिनकी मौत हो गई। मसूरी के झड़ीपानी रोड स्थित बार्लोगंज क्षेत्र में आज बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कार में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना मसूरी को सूचना मिली कि झड़ीपानी रोड पर एक कार





