लड़की को डराया, फिर बहकाया, परिजनों को खिला दिया नशीला पदार्थ, उसके बाद…..

जेवर-पैसा लेकर भगाने का था प्लान, कई की हालत हुई गंभीर, पडौसियों ने अस्पताल पहुंचाया, लड़की को बदनाम करने की धमकी देकर डराया।

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा जानसठ में इंसानियत को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने लड़की को बहकाकर न सिर्फ उसके परिजनों को नशीला पदार्थ खिलवा दिया, बल्कि आधी रात को घर से नकदी व जेवर लेकर फरार होने की साजिश भी रची। घटना में कई परिजनों की हालत गंभीर हो गई, जिन्हें मोहल्लेवासियों ने समय रहते अस्पताल पहुंचाया। इनमें लड़की की नानी की हालत अभी भी गंभीर बनी है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी उमेर और उसके पांच सगे भाइयों सहित छह आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कस्बा जानसठ के मौहल्ला करीमुल्लापट्टी निवासी कमर जहां ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि वो विधवा महिला है। उनकी 19 वर्षीय पुत्री को मोहल्ले का ही युवक उमेर पुत्र जुल्फकार काफी समय से परेशान कर रहा था। उसको छेड़ता और अश्लीलता करता रहता। विरोध करने पर वह गाली-गलौच करता, झगड़े पर उतारू हो जाता और जान से मारने की धमकी देता। महिला ने बताया कि 27 अगस्त की रात को उमेर ने उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर नशीला पदार्थ दिया और कहा कि यह रात के खाने में अपने परिजनों को खिला दे। साथ ही, घर के सारे जेवरात और नकदी इकट्ठा कर आधी रात को घर के बाहर मिलना और उमेर ने उसके साथ फरार हो जाने का दबाव बनाते हुए पूरी योजना में लड़की को शामिल कर लिया। इसके लिए उसको बदनाम करने की धमकी देकर डराया।
महिला का कहना है कि लड़की ने डर और दबाव में आकर वैसा ही किया। नशीला भोजन करने के बाद पूरा परिवार बेहोश हो गया। कई की हालत बिगड़ गई। सुबह मोहल्लेवासियों ने बेहोशी की हालत में परिजनों को पाया और तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता की बुजुर्ग मां की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है और उन्हें खतौली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी जब होश में आए परिवारवालों को हुई, तो उन्होंने बेटी से पूछताछ की। लड़की ने रोते हुए सारी बात बताई कि उमेर ने उसे धमकाया था कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी, तो वह उसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इससे लड़की भयभीत हो गई और उसने उसकी बात मान ली। कमर जहाँ का आरोप है कि उमेर के अलावा उसके पांच सगे भाई नौमान, फारूख, गुल्लू, सलमान और काला भी इस साजिश में शामिल हैं। इन सभी ने धमकी दी कि जो तुझसे बन पड़े कर ले, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। कोतवाली जानसठ में उमेर और उसके पांच भाइयों सहित सभी छह आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, पीड़ित परिवार अभी भी डरा-सहमा है और उन्हें अपनी जान-माल की सुरक्षा की चिंता सता रही है। प्रभारी निरीक्षक, जानसठ ने बताया कि मामला गंभीर है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित कर दी गई है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों पर कार्यवाही होगी।

इसे भी पढ़ें:  पालिका हड़तालः कर्मचारियों के धरने पर अध्यक्ष से भिड़ गई महावीरी

Also Read This

देवबंद हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर/देवबंद। देवबंद क्षेत्र में गुमशुदगी से शुरू हुआ मामला हत्या तक पहुंच गया। करीब तीन दिन की तलाश के बाद जिस पिंटू का शव आखलौर खेड़ी क्षेत्र के नाले में मिला था, उस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना देवबंद पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल ईंट का अद्धा, मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक आरोपी की खून से सनी शर्ट बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र इसम और गगन पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम आखलौर,

Read More »

दर्द के बीच दौड़ी जिंदगी, 102 एंबुलेंस में गूंजी नवजात की पहली किलकारी

ईएमटी प्रियंका की सूझबूझ से चलते रास्ते में हुआ सुरक्षित प्रसव, मां-बेटा स्वस्थ खतौली 26 मई, मंगलवार। कभी-कभी कुछ पल जिंदगीभर की खुशी बन जाते हैं। मंगलवार सुबह खतौली क्षेत्र में ऐसा ही भावुक और राहत भरा दृश्य देखने को मिला, जब अस्पताल पहुंचने से पहले ही 102 एंबुलेंस नवजात के जन्म की साक्षी बन गई। एंबुलेंस के भीतर गूंजी मासूम की पहली किलकारी ने परिवार के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों के चेहरे भी खुशी से खिला दिए।खतौली क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी भुवनेश्री (21) पत्नी गौरव को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार घबराया हुआ था, लेकिन 102 एंबुलेंस सेवा उम्मीद बनकर समय पर पहुंची। महिला ईएमटी प्रियंका और पायलट

Read More »

टिहरी में डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग की भूमि पर सुनवाई, 5 मामलों में फिर मूल्यांकन के निर्देश

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। कोटी कॉलोनी से डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग निर्माण के लिए अर्जित भूमि और परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भू-स्वामियों की आपत्तियों को सुना गया और गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर 18 भूमि एवं भवन स्वामियों के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह सुनवाई भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिनियम 2013 की धारा-33 के तहत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य उन मामलों की स्थिति साफ करना था, जिनमें भू-स्वामियों ने अर्जित भूमि, भवन या अन्य परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसे भी पढ़ें: 

Read More »