भैंसा बुग्गी पलटी, गरीब किसान पर टूटा दुखों का पहाड़

मुजफ्फरनगर। चरथावल विकासखंड के ग्राम पंचायत कुल्हेड़ी में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने एक गरीब किसान के जीवन को झकझोर कर रख दिया। अपनी रोज़मर्रा की ज़रूरतें पूरी करने के लिए घर से निकला किसान नदी पार करते समय हादसे का शिकार हो गया। बुग्गी के पलटने से जहां एक भैंसे की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं किसान गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुल्हेड़ी गांव निवासी किसान अपनी भैंसा बुग्गी लेकर सुबह-सुबह चारा लाने के लिए निकला था। गांव के समीप स्थित नदी पार करते समय अचानक बुग्गी असंतुलित होकर पलट गई। इस हादसे में बुग्गी में जुता हुआ भैंसा डूब गया, जबकि किसान बुरी तरह घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। कई युवकों ने बहादुरी दिखाते हुए नदी में उतरकर किसान को बाहर निकाला और भैंसे को बचाने का भी प्रयास किया, परंतु तब तक भैंसे की मृत्यु हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बुग्गी को भी बाहर खींच निकाला।
घायल किसान को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन और ग्राम प्रधान को भी इस घटना की सूचना दे दी गई है। पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर है, ऐसे में इस हादसे ने उनके जीवन में और मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को मुआवजा और मदद की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बागी बेटी की गलत आरजू-मजदूर पिता ने मजबूर होकर घोंट दिया गला

Also Read This

परशुराम जयंती कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर पहुंचे संगीत सोम, ममता-राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना

मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को भगवान परशुराम जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता संगीत सोम पहुंचे। वह शहर के शिव चौक पहुंचे, कार्यक्रम में शामिल हुए और भगवान आशुतोष के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में संगीत सोम ने कई राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बयान दिया। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके बयानों से कुछ होने वाला नहीं है। इसे भी पढ़ें:  दहशत खत्मः गोलियों से छलनी गैंगस्टर विनय त्यागी की ऋषिकेश एम्स में मौतसंगीत सोम ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद देश या उत्तर प्रदेश से किसी भी

Read More »

तांत्रिक क्रिया के बहाने महिला ने अधिवक्ता को बनाया शिकार, नौ लाख के जेवर लेकर फरार

भूत-प्रेत का साया बताकर घर में घुसी, पोटली बदलकर सोने के आभूषण कर दिए गायब, सीसीटीवी में साथी युवक की मौजूदगी भी आई सामने मुजफ्फरनगर। अंधविश्वास का फायदा उठाकर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने तांत्रिक क्रिया के नाम पर अधिवक्ता और उनके परिवार को झांसे में लेकर लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच शुरू हो गई है। मुजफ्फरनगर के थाना खालापार क्षेत्र में एक शातिर महिला द्वारा तांत्रिक क्रिया के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। कुंगर पट्टी सुजडू निवासी अधिवक्ता आमिर रजा ने पुलिस

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल का आयोजन

अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत जागरूकता अभियान में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को मिला आपदा प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण मुजफ्फरनगर। आग जैसी आपात स्थितियों में सतर्कता और त्वरित निर्णय ही जीवन बचाने का सबसे बड़ा आधार बनते हैं। इसी उद्देश्य को लेकर मुजफ्फरनगर के एम.जी. पब्लिक स्कूल में अग्निशमन विभाग ने एक व्यापक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया, इस फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल में छात्रों को न केवल सैद्धांतिक जानकारी दी गई बल्कि वास्तविक परिस्थितियों से निपटने का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। इसके साथ ही विद्यालय में सेवा सुरक्षा सप्ताह के विषय पर कक्षा आधारित गतिविधियां भी कराई गई। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि अग्निशमन सेवा सुरक्षा

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

सीबीएसई कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में शत प्रतिशत बच्चों ने हासिल की उपलब्धि, प्रधानाचार्या ने किया अभिनंदन मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर इसी गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। बुधवार शाम घोषित हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के परिणामों में एम.जी. पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शानदार सफलता हासिल की। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा, जिसमें अनेक विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने शैक्षिक सत्र 2025-26 के कक्षा दसवीं के घोषित परिणाम के बारे में जानकारी देते

Read More »

धूमधाम से मना भगवान परशुराम जन्मोत्सव, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

टाउन हॉल में मुख्य समारोह के बाद निकली भव्य शोभायात्रा, समाज के प्रमुख लोगों और अतिथियों का हुआ सम्मान मुजफ्फरनगर। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर शोभायात्रा से पूर्व सनातन धर्म सभा भवन में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ब्राह्मण त्यागी समाज के प्रमुख व्यक्तियों, साधु-संतों तथा यूजीसी विवाद के बाद चर्चाओं में आए पूर्व पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री की उपस्थिति रही। साथ ही मंत्री कपिल देव अग्रवाल और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा का आयोजन समिति द्वारा स्वागत किया गया। इसे भी पढ़ें:  संगठित हिंदू समाज को ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिलाः अर्चितमुख्य कार्यक्रम 17 अप्रैल 2026 को टाउन हॉल में संपन्न हुआ।

Read More »

आग से हड़कम्प, कन्फैक्शनरी और टायर फैक्ट्री में लाखों का नुकसान

सिविल लाइन क्षेत्र में क्लासिक कन्फैक्शनरी की दुकान और नई मंडी में फैक्ट्री में लगी आग, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक ही रात और सुबह के बीच दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आग की घटनाओं ने अफरा-तफरी मचा दी। सिविल लाइन क्षेत्र में कन्फैक्शनरी की दुकान और नई मंडी क्षेत्र में टायर फैक्ट्री में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ। दोनों घटनाओं में दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इसे भी पढ़ें:  गांव खानूपुर की बेटी बनी मिसाल, AIIMS दिल्ली में DM के लिए चयन आग की दो अलग-अलग घटनाओं ने सुरक्षा

Read More »