वैष्णो देवी हादसे में रामपुरी के पीड़ितों के साथ खड़े हुए मीनाक्षी-गौरव

मुजफ्फरनगर। अपनों को अचानक खो देने के गंभीर दर्द से भरी पीड़ादायक घड़ी में संवेदनाएं और मदद को आगे बढ़ने वाले हाथ भी कभी-कभी मरहम बन जाते हैं। वैष्णो देवी यात्रा के दौरान रामपुरी के प्रजापति समाज के छह तीर्थ यात्रियों की असमय मृत्यु ने पूरे जनपद को झकझोर दिया था। इन मासूमों की मौत सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि कई परिवारों के सपनों, उम्मीदों और भविष्य पर छाई गहरी कालिख है। इन्हीं बुझे चेहरों में उम्मीद की एक नई लौ लेकर सोमवार को शोकसभा में एक बार फिर पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने उनका न केवल दुख बांटा, बल्कि नइ परिवारों को ढांढस बंधाया।

इस दौरान उन्होंने तीनों पीड़ित परिवारों को 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। गौरव स्वरूप ने कहा कि इन बच्चों की स्मृति में हम कुछ ऐसा छोड़ना चाहते हैं, जो इस मोहल्ले की पीड़ा को पहचान और सहारा दे सके। गौरव स्वरूप ने आगे भरोसा दिलाया कि हादसे से प्रभावित परिवारों के जो बच्चे शिक्षा में रुचि रखते हैं, उनकी पढ़ाई का पूरा खर्च वे स्वयं उठाएंगे। साथ ही जो यात्री इस हादसे में घायल हुए हैं, उनके लिए समुचित और निःशुल्क इलाज की व्यवस्था कराई जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  नेपाल की हिंसा में फंसे मुजफ्फरनगर के भाजपा नेता ने जारी की वीडियो

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि इन छह मृतकों में शामिल मासूम भाईयों अनंत और दीपेश की त्रासद मृत्यु ने सबका दिल दहला दिया। उन्होंने इन दोनों बच्चों के घर तक पक्की सड़क बनवाने और सरकारी स्तर पर मुआवजा जल्द दिलवाने का भरोसा दिया। इसके लिए उन्होंने निर्देश दिये तो पता चला कि डूडा की ओर से इस सड़क का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने तत्काल ही हल्का लेखपाल राहुल शर्मा को मौके पर बुलाया और सड़क निर्माण की जानकारी ली। बताया गया कि पालिका और तहसील स्तर से एनओसी डूडा को दी जा चुकी है, जल्द निर्माण शुरू होगा। मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि यह सड़क अनंत और दीपेश को समर्पित होगी। इस सड़क के सहारे उनका स्मरण हमारे बीच हमेशा जीवंत रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किडजानिया में किया शैक्षणिक भ्रमण

उन्होंने पीड़ित परिवारों की महिलाओं और बच्चों से विशेष रूप से मिलकर उन्हें आश्वस्त किया कि उनका संघर्ष अकेला नहीं होगा। जो चले गये हैं, उनको नहीं लाया जा सकता है, लेकिन परिवारों के साथ दुख बांटने से हल्का होता है और यह समाज अगर एकजुट हो जाए, तो हर आपदा से पार पाया जा सकता है। रामपुरी के लोगों ने स्वरूप दंपत्ति के इस सहयोग को भावभीनी कृतज्ञता के साथ स्वीकार किया। परिजनों ने आभार सहित कहा कि संकट में यह केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि नैतिक और सामाजिक समर्थन भी है, जो उनके परिवारों के लिए उम्मीद की एक नई किरण बनकर आया है। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष बिजेन्द्र पाल, केशव मंडल अध्यक्ष नंद किशोर पाल, युवा भाजपा नेता विकल्प जैन, सभासद मनोज वर्मा, रजत धीमान, हनी पाल, अर्जुन प्रजापति, रविकांत शर्मा उर्फ काका सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में एसआईआरः मंगलवार से शुरू हो रहा वोटरों की छंटाई का सबसे बड़ा अभियान

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  नेपाल की हिंसा में फंसे मुजफ्फरनगर के भाजपा नेता ने जारी की वीडियोइस अवसर

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  ड्रोन कैमरों की निगरानी में अवैध शराब की तलाशः खादर क्षेत्रों में चला सघन अभियानमिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में

Read More »