PUNJAB FLOOD-सांसद चंदन चौहान ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए 2.30 लाख

जयंत चौधरी ने ऐलान किया था कि बाढ़ के संकट में रालोद के सांसद और विधायक अपना मासिक वेतन दान करेंगे।

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के आह्वान पर रालोद के युवा विंग के अध्यक्ष व बिजनौर सांसद चंदन सिंह चौहान ने अपना मासिक वेतन बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता हेतु पार्टी को समर्पित कर दिया।
बता दें कि मेरठ आगमन के दौरान पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी ने ऐलान किया था कि बाढ़ के संकट में रालोद पूरी तरह से पंजाब व अन्य राज्यों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा था कि रालोद के सांसद और विधायक अपना मासिक वेतन बाढ़ पीड़ितों के लिए दान करेंगे। इसी कड़ी में बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने पहले की है। उन्होंने 2.30 लाख रुपये का एक चैक जयंत चौधरी को सौंपा। याद रहे कि सांसदों को मासिक वेतन के रूप में मूल वेतन 1.24 लाख और दैनिक भत्ते के रूप में 2500 रुपये प्रति दिन की दर से मिलता है।
सांसद चंदन चौहान ने कहा कि जब जनता आपदा में हो, तब जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है कि वे हर संभव सहयोग करें। पंजाब में इस समय हालात बेहद भयावह हैं। बाढ़ ने हजारों घर तबाह कर दिए, खेतों की फसलें नष्ट हो गईं और लाखों लोग बेघर होकर राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर हैं। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की स्थिति दयनीय है। जगह-जगह भूख, बीमारी और बेबसी का आलम है। सांसद चंदन सिंह चौहान ने भावुक अपील करते हुए कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी प्रभावित लोग इस कठिनाई से जल्द उबरें। पंजाब की यह आपदा पूरे देश के लिए पीड़ा का विषय है। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पीड़ा और संकट के इस समय में बाढ़ पीड़ितों के लिए जो निर्णय लिया, वो सराहनीय है। यह राशि जल्द ही पंजाब राहत के लिए भेजी जायेगी। बता दें कि रालोद के वर्तमान में तीन सांसद और दस विधायक हैं। ये सभी अपना मासिक वेतन पार्टी को सौंप रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  खतौली के गांवों में घोटाला-वित्तीय अनियमितता में ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

Also Read This

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  पति की हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार, नई मण्डी पुलिस की बड़ी कार्रवाईवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-जानलेवा शीत में बेसहारों के लिए धरती पर उतरा

Read More »

देवबंद हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर/देवबंद। देवबंद क्षेत्र में गुमशुदगी से शुरू हुआ मामला हत्या तक पहुंच गया। करीब तीन दिन की तलाश के बाद जिस पिंटू का शव आखलौर खेड़ी क्षेत्र के नाले में मिला था, उस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना देवबंद पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल ईंट का अद्धा, मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक आरोपी की खून से सनी शर्ट बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र इसम और गगन पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम आखलौर,

Read More »

दर्द के बीच दौड़ी जिंदगी, 102 एंबुलेंस में गूंजी नवजात की पहली किलकारी

ईएमटी प्रियंका की सूझबूझ से चलते रास्ते में हुआ सुरक्षित प्रसव, मां-बेटा स्वस्थ खतौली 26 मई, मंगलवार। कभी-कभी कुछ पल जिंदगीभर की खुशी बन जाते हैं। मंगलवार सुबह खतौली क्षेत्र में ऐसा ही भावुक और राहत भरा दृश्य देखने को मिला, जब अस्पताल पहुंचने से पहले ही 102 एंबुलेंस नवजात के जन्म की साक्षी बन गई। एंबुलेंस के भीतर गूंजी मासूम की पहली किलकारी ने परिवार के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों के चेहरे भी खुशी से खिला दिए।खतौली क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी भुवनेश्री (21) पत्नी गौरव को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार घबराया हुआ था, लेकिन 102 एंबुलेंस सेवा उम्मीद बनकर समय पर पहुंची। महिला ईएमटी प्रियंका और पायलट

Read More »