शहर में नगर पालिका ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

38 रेहड़ी-पटरी वालों पर चला प्रशासन का डंडा, 13,600 रुपये जुमार्ना वसूला

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद ने गुरुवार शाम शहर में अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत नगर के प्रमुख मार्गों पर सख्ती से कार्रवाई की गई। टाउन हॉल से लेकर सोल्जर बोर्ड तक के इलाके में 38 लोगों के चालान काटे गए, जिनमें अधिकांश रेहड़ी-पटरी लगाने वाले और बिना अनुमति के फल-सब्जी बेचने वाले शामिल थे।

इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर बेकाबू कार का कहर, रेहड़ा सवार की दर्दनाक मौत, कार चालक गंभीर

अभियान के दौरान पालिका टीम ने सड़क किनारे अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वालों को मौके पर चेतावनी भी दी और आगे से नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। नियमों की अनदेखी करने वालों से कुल ?13,600 का जुमार्ना वसूला गया। पालिका अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान शहर को अतिक्रमणमुक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि “शहर में ट्रैफिक जाम और पैदल चलने वालों को हो रही परेशानी का एक बड़ा कारण अतिक्रमण है। हम नियमित रूप से अभियान चलाएंगे और किसी को भी नियमों का उल्लंघन करने नहीं देंगे।”

इसे भी पढ़ें:  ओटीएस द्वितीय चरण की अवधि बढ़ी, विद्युत उपभोक्ताओं को राहत

इस कार्रवाई में पालिका के सफाई निरीक्षक, टैक्स इंस्पेक्टर, पुलिस बल और नगर निगम कर्मचारी भी शामिल रहे। मौके पर कुछ दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने विरोध भी जताया, लेकिन टीम ने संयम से कार्रवाई पूरी की। नगर पालिका ने आगे भी ऐसे अभियान चलाने की चेतावनी देते हुए कहा है कि अगली बार नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें सामान जब्त करने और विधिक कार्यवाही कराने की प्रक्रिया भी शामिल हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:  बीआईएस का लोगो विश्वास का प्रतीक, उद्योग भी इससे जुड़ेंः मीनाक्षी स्वरूप
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *