एसएसपी ने दौड़ लगाकर परखी पुलिस फोर्स की फिटनेस

एसएसपी संजय वर्मा ने पुलिस लाइन में ली शुक्रवार परेड की सलामी, शस्त्र संचालन व शाखाओं का किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने परेड की सलामी ली। इस अवसर पर परेड का संचालन सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन सिद्धार्थ के. मिश्रा द्वारा किया गया।

इसे भी पढ़ें:  टिकैत की पुण्यतिथि-गांव, खेत और किसान बचाने के लिए एकजुट संघर्ष का आह्वान

परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड ग्राउंड में दौड़ कराई। इसके साथ ही टोलीवार ड्रिल के माध्यम से अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने पर बल दिया गया। परेड निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों के टर्नआउट की जांच की गई तथा शस्त्र संचालन और उनके उचित रख-रखाव के लिए अभ्यास कराया गया। इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। परेड के पश्चात रिजर्व पुलिस लाइन स्थित भोजनालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भोजनालय की सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों की मूलभूत सुविधाओं के प्रति सतर्कता और सुधार के निर्देश भी दिए।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बालाजी यात्रा में अपनी धमक जमाने आया रावण डीजे जब्त
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *