मुजफ्फरनगर-एडीजीसी फौजदारी वीरेंद्र नागर ने दिया इस्तीफा

व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर पद से हटे, 2018 से संभाल रहे थे जिम्मेदारी, अधिवक्ता समुदाय चर्चा

मुजफ्फरनगर। जिले में सहायक शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) वीरेंद्र कुमार नागर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्याग पत्र जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को भेजते हुए व्यक्तिगत और पारिवारिक कारणों का हवाला दिया है।
सूत्रों के अनुसार, एडीजीसी वीरेंद्र नागर ने अपने इस्तीफे के लिए भेजे गये पत्र में लिखा कि निजी परिस्थितियों के चलते वह अब इस दायित्व का निर्वहन जारी नहीं रख सकते। वीरेंद्र नागर वर्ष 2018 से इस पद पर कार्यरत थे और अपनी लगन व मेहनत के कारण वे अधिवक्ता जगत में एक महत्वपूर्ण पहचान रखते थे। स्थानीय अधिवक्ता समुदाय में उनके इस्तीफे की चर्चा रही। माना जा रहा है कि नागर के त्यागपत्र के बाद शासन जल्द ही नए सहायक शासकीय अधिवक्ता की नियुक्ति करेगा।

इसे भी पढ़ें:  शराबी पति की मारपीट से तंग महिला ने पुलिस कार्यालय पर किया आत्मदाह का प्रयास

Also Read This

यूपी के परिषदीय स्कूल अब 24 जून तक रहेंगे बंद, 25 जून से शुरू होगी पढ़ाई

UP School Summer Vacation 2026: उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया गया है। अब बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 20 मई 2026 से 24 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। नए आदेश के अनुसार 25 जून 2026 से विद्यालय दोबारा खुलेंगे और नियमित पठन-पाठन शुरू होगा।   मंगलवार को गर्मी की छुट्टियों के बाद प्रदेश के कई परिषदीय स्कूल खुले थे। बच्चों का रोली-टीका लगाकर स्वागत किया गया और पहले दिन मिड-डे-मील में खीर भी परोसी गई। लेकिन प्रदेश में गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने अवकाश अवधि को बढ़ाने का निर्णय

Read More »

मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प को मुखर हुए सपा सांसद हरेन्द्र मलिक

व्यापारियों से अभद्रता के आरोप पर बैठक में आरपीएफ इंस्पेक्टर को लगाई फटकार, अधिकारियों के समक्ष उठाया मामला

Read More »