मुजफ्फरनगर-पालिका प्रशासन से नहीं बनी बात, मंगलवार को हड़ताल

कर्मचारी संगठन ने तीन दिन पहले ईओ को दिया था पत्र, कर्मचारियों का वेतन जारी नहीं करने पर दी थी कार्य बहिष्कार और कामबंद हड़ताल की चेतावनी

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका प्रशासन और कर्मचारियों के बीच तनातनी अब हड़ताल की कगार पर पहुंच ही गई है। ऑडिट टीम की रिपोर्ट और लगातार लापरवाही के आरोपों के बाद नगर पालिका प्रशासन ने दो अधिकारियों सहित 12 कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है। इस कार्रवाई से नाराज कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारी संगठन ने तीन दिन पहले ही ईओ को पत्र सौंपकर चेतावनी दी थी कि यदि समय पर वेतन जारी नहीं किया गया तो कामबंद हड़ताल की जाएगी। इसको लेकर कर्मचारी नेताओं से कोई वार्ता नहीं होने के कारण अब मंगलवार से कर्मचारी कार्य बहिष्कार और पूर्ण हड़ताल पर उतरने की तैयारी कर चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि कुछ प्रकरणों की शिकायत के आधार पर शासन ने स्वास्थ्य विभाग, निर्माण विभाग, संपत्ति विभाग और कर विभाग का विशेष ऑडिट कराये जाने के निर्देश दिये थे। इसको लेकर विशेष ऑडिट टीम नामित करते हुए नगरपालिका में यह कार्य प्रारम्भ भी कर दिया गया, लेकिन स्वास्थ्य विभाग, निर्माण विभाग और कर विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा ऑडिट टीम को वांछित दस्तावेज, सूचना और प्रकरणों से जुड़ी पत्रावलियां उपलब्ध नहीं कराये जाने की शिकायत टीम प्रभारी ने ईओ डॉ. प्रज्ञा से की और शासन में भी रिपोर्ट भेज दी थी। इसी को लेकर ईओ ने दो अधिकारियों और कुछ कर्मचारियों का वेतन पत्रावलियां उपलब्ध कराने तक रोक दिया। इसके साथ ही कुछ कर्मचारियों पर बिना बताये अवकाश पर चले जाने, निर्देशों का उल्लंघन और कार्य के प्रति लापरवाही के आरोप में भी ईओ ने वेतन रोकने और काटने के निर्देश लेखाकार प्रीति रानी को दिये थे। इसी को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया है।
स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश की शाखा अध्यक्ष ब्रजमोहन और महामंत्री सुनील वर्मा ने बताया कि ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह द्वारा एई निर्माण नेपाल सिंह, कार्यवाहक कर अधीक्षक पारूल यादव के साथ ही लिपिक प्रवीण कुमार, फिरोज खान, राजीव वर्मा, नितिन कुमार, शोभित सिंघल के अलावा चतुर्थ श्रेणी कर्मियों वसीम अहमद, अरूण कुमार, इमरान, बिजेन्द्र कुमार आदि का वेतन रोका गया है। ये सीधे तौर पर कर्मियों का उत्पीड़न है और इस निर्णय से कर्मचारियों में अत्यन्त नाराजगी है। संगठन ने 12 सितम्बर को ईओ को पत्र लिखकर समाधान की मांग की थी, चेतावनी दी गई कि यदि समाधान नहीं होता है तो कार्य बहिष्कार किया जायेगा। इसके लिए माना जा रहा था कि ईओ संग वार्ता से समाधान हो जायेगा, लेकिन सोमवार को ईओ और संगठन के नेताओं के बीच वार्ता नहीं होने के कारण हड़ताल का संकट गहरा गया है।

यूनियन अध्यक्ष ब्रजमोहन ने कहा कि आज उनको कर्मचारियों के वेतन संकट के समाधान के लिए वार्ता के लिए नहीं बुलाया गया है, तीन दिन का समय दिया गया था, जो सोमवार को पूरा हो गया है। यूनियन ने मंगलवार से कार्य बहिष्कार के साथ ही बेमियादी कामबंद हड़ताल की तैयारी कर ली है। सभी कर्मियों का वेतन जारी होने तक आंदोलन जारी रखा जायेगा। वहीं ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह का कहना है कि वेतन को लेकर टकराव जैसी कोई स्थिति नहीं है, वो पूरे दिन अपने कार्यालय में विभागीय कामकाज निपटाने के लिए उपस्थित रही। इन सम्बंध में उनके साथ वार्ता करने के लिए कोई नहीं आया। बिना बताये अवकाश पर रहने के कारण लिपिक नितिन, फिरोज और शोभित का एक दिन का वेतन काटा गया है, पूरा वेतन नहीं रोका गया। उनका वेतन जारी कर दिया गया है, दूसरे मामलों में भी लेखाकार को नियमानुसार कार्यवाही के लिए कहा गया है। ऑडिट टीम की आपत्ति और शिकायत के आधार पर कुछ लोगों का वेतन जरूर रोका गया है, जो शासन का मेटर है। संगठन का पत्र भी उनको आज ही प्राप्त हुआ है। हड़ताल पर जाने जैसा कोई मुद्दा ही नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका लाइट खरीद में फंसे शिकायतकर्ता सभासद

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका लाइट खरीद में फंसे शिकायतकर्ता सभासदस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है। स्थिति

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  तमिलनाडु के किसान आंदोलन को समर्थन, राकेश टिकैत पहुंचे कोयम्बटूरवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  महिलाओं की समस्याएं सुनने पहुंचीं महिला आयोग सदस्य सपना

Read More »