पालिका में हड़ताल : दूसरे दिन भी काम बंद, आउटसोर्स कर्मी काम पर लौटे

ईओ, लेखाकार और टीएस सहित अन्य अधिकारियों ने किया कार्यालयों में काम, हड़ताल में शामिल हो सकते हैं सफाई कर्मी, अफसर बनाम कर्मी का टकराव हुआ तेज

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में वेतन विवाद को लेकर शुरू हुई कर्मचारियों की काम बंद हड़ताल दूसरे दिन बुधवार को भी टाउनहाल परिसर में जारी रही, लेकिन इस दूसरे दिन कर्मचारी संगठन का पालिका प्रशासन के खिलाफ बनाया गया चक्रव्यूह कुछ हद तक टूटता नजर आया। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को पालिका मुख्यालय के कार्यालयों पर लगाये गये ताले भी खुले नजर आये और इन कार्यालयों में कामकाज भी होता दिखाई दिया। इस हड़ताल में पहले दिन शामिल रहे आउटसोर्स कर्मियों ने हड़ताल से किनारा करते हुए अपना काम किया, वहीं अधिकारी भी विभागीय कामकाज निपटाते नजर आये। संगठन का उड़न दस्ता हड़ताल में शामिल करने के लिए कर्मचारियों को आंदोलन की दरी तक समेटने में जुटा रहा। संगठन ने चेतावनी दी है कि वेतन नहीं तो काम नहीं की नीति पर अब आंदोलन को नई धार देंगे और इस हड़ताल में सफाई कर्मचारी संगठनों का साथ भी उनको मिलेगा। ऐसे में माना जा रहा है कि यह टकराव और तीव्र होगा और हड़ताल लंबी खिंच सकती है।

इसे भी पढ़ें:  गोली मारकर युवक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम

नगरपालिका परिषद् मेें विशेष जांच के लिए आई ऑडिट टीम को सहयोग नहीं करने, पत्रावलियां और दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने और पत्रावलियों को गायब करने के मामले में ऑडिट टीम के प्रभारी की शिकायत के बाद ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने दो अधिकारियों और कुछ लिपिकों का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोका हुआ है, इसके अलावा ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने, आदेशों की अवहेलना करने और लगातार बिना बताये अवकाश पर चले जाने के मामलों में भी कुछ कर्मचारियों के वेतन से कटौती और वेतन रोकने के आदेश दिये गये थे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर शहर में अब ई रिक्शाओं पर पाबंदी का दौर शुरू

इसमें स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के शाखा अध्यक्ष ब्रजमोहन और महामंत्री सुनील वर्मा ने कर्मचारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए 12 सितम्बर को पत्र ईओ को दिया था, जिसमें तीन दिन में समाधान न होने पर हड़ताल की चेतावनी दी गई। मंगलवार से पालिका के सभी विभागों में कर्मचारियों ने संगठन के आह्नान पर हड़ताल शुरू कर दी। बुधवार को कर्मचारियों ने हड़ताल नहीं की और काम बंद रहा, लेकिन दूसरे दिन ही कर्मचारियों की यह हड़ताल कमजोर पड़ती नजर आई। पहले दिन जहां पालिका में कार्यालयों में ताले लटके नजर आये, वहीं बुधवार को ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह की सख्ती के कारण कार्यालय खुले दिखे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-शहर में जनसमस्याओं को लेकर क्रांतिसेना ने जताया रोष, होगा घेराव

ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने दो लिपिकों अभिषेक उटवाल और राजीव वर्मा सहित लेखाकार प्रीति रानी को भी नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है, इसके साथ ही पालिका में आउटसोर्स पर काम कर रहे 13 कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल रहने पर आपूर्ति एजेंसी अजय ट्रेडर्स को भी

नोटिस जारी करते हुए कार्यवाही करने की चेतावनी दी।

इसका असर यह हुआ कि बुधवार को सभी 13 कर्मचारी जो कम्प्यूटर ऑपरेटर के रूप में पालिका के विभिन्न विभागों में कार्य कर रहे हैं, अपने काम पर लौट आये। मुख्य कार्यालय सहित अन्य सभी कार्यालयों के ताले खुले और ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के साथ ही लेखाकार प्रीति रानी, टीएस पारूल यादव, राजस्व निरीक्षक के अलावा अन्य अधिकारी भी अपने कार्यालय में उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  श्री गिरधारी लाल जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल के वार्षिकेत्सव में संस्कार, संवेदना और संस्कृति का संगम

वहीं संगठन के अध्यक्ष ब्रजमोहन व महामंत्री सुनील वर्मा ने कर्मचारियों के साथ धरना जारी रखा। पदाधिकारियों ने कहा कि पालिका प्रशासन अपनी हठधर्मी दिखा रहा है। हमारी समस्या के समाधान के लिए काम नहीं किया, न ही कोई वार्ता की गई। संगठन आरपार की लड़ाई के लिए तैयार है। नोटिस भेजकर डराया जा रहा है, हम डरने वाले नहीं है, अध्यक्ष ब्रजमोहन ने कहा कि सफाई कर्मचारी संगठनों से भी हमें समर्थन मिल रहा है, यह बेमियादी धरना जारी रखा जायेगा। सुनील वर्मा ने ईओ पर आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मचारी जेल जाने से भी नहीं डरेगा। धरने पर मुख्य रूप से लिपिक गोपीचंद वर्मा, कैलाश नारायण, राजीव वर्मा, फिरोज खान, नदीम खान, मनोज बालियान, मनोज पाल, नितिन कुमार, मैनपाल सिंह, शोभित सिंघल, गगन महेन्द्रा, मोहन वैद, प्रवीण कुमार के साथ ही मौहम्मद सालिम, विकास शर्मा, सतेन्द्र कुमार, अमित गोस्वामी, अशोक पाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Also Read This

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है। स्थिति को और अधिक खतरनाक इस बात ने बना दिया

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस लगातार सक्रिय अभियान चला रही है। इसी क्रम में

Read More »