मुजफ्फरनगर-जहर खाकर थाने पहुंची महिला, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

जेठ के बेटे पर उत्पीड़न का आरोप, मायके में रह रही महिला ने चरथावल थाने में की जान देने की कोशिश, पुलिसकर्मियों द्वारा तत्काल उपचार की व्यवस्था की गई

मुजफ्फरनगर। पारिवारिक कलह और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने बुधवार को एक ऐसा कदम उठा लिया जिससे पुलिस विभाग में भी अफरा-तफरी मच गई। महिला ने जहर खाकर सीधे थाने में आकर अपनी आपबीती सुनाई, जिससे पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला की जान बचाने के लिए पुलिसकर्मियों द्वारा तत्काल उपचार की व्यवस्था की गई और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला चरथावल थाना क्षेत्र का है।
बुधवार को चरथावल थाना परिसर उस समय हंगामे की स्थिति में आ गया, जब एक महिला ने थाने पहुंचते ही बताया कि उसने जहर खा लिया है। आनन-फानन में पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर मानते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला की पहचान जोनिका पत्नी स्व. अमित, निवासी अकबरगढ़, के रूप में हुई है। जोनिका मूल रूप से तुगलकपुर कम्हेड़ा, थाना पुरकाजी की रहने वाली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जोनिका के पति अमित की कुछ समय पूर्व मौत हो चुकी है, जिसके बाद वह अपने बच्चे के साथ मायके में रह रही थी।
जोनिका की बहन सुमन ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन काफी समय से ससुराल पक्ष के लोगों, विशेष रूप से जेठ के बेटे की प्रताड़ना झेल रही थी। सुमन के अनुसार, दो दिन पूर्व जेठ का बेटा जोनिका के मायके पहुंचा और उसके नाबालिग बेटे को जबरदस्ती अपने साथ ले गया। इस दौरान उसने धमकी भी दी कि वह बच्चे को वापस नहीं लौटाएगा। इस घटना से मानसिक रूप से टूट चुकी जोनिका ने जहर खाकर थाने में पहुंचकर आत्महत्या का प्रयास किया और पुलिस वालों को अपनी आपबीती सुनाई और सुरक्षा की गुहार के साथ ही ससुराल वालों से बेटा वापस लाने की भी मांग की है। पुलिस कर्मियों ने सबसे पहले तत्काल ही महिला के उपचार की व्यवस्था कराते हुए उसको अस्पताल में भर्ती कराया और थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि महिला की हालत अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। पुलिस ने मामले को पारिवारिक विवाद मानते हुए जांच शुरू कर दी है। साथ ही जोनिका के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-काऊ सेंचुरी में गौ वंश की उत्तम नस्ल पाने को 20 गायों में भ्रूण प्रत्यारोपण

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  ग्रामीणों में आक्रोश- थाना चरथावल पर 29 को महापंचायतगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और

Read More »