सड़क पर तेज रफ्तार कार ने युवकों को मारी टक्कर, एक किशोर की मौत, दूसरा गंभीर घायल

खतौली के मीरापुर रोड पर हुआ दर्दनाक हादसा, चिन्दौड़ा गांव का था मृतक, घायल मेरठ रेफर

मुजफ्फरनगर। खतौली थाना क्षेत्र के मीरापुर रोड पर शनिवार की सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब सड़क पर दौड़ लगा रहे दो युवकों को एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, चिन्दौड़ा गांव निवासी 16 वर्षीय वंश पुत्र नरेश कुमार और 18 वर्षीय अंशुल पुत्र अर्जुन कुमार भर्ती की तैयारी के लिए प्रतिदिन सुबह दौड़ लगाते थे। शनिवार को भी अन्य युवकों के साथ दोनों सड़क किनारे दौड़ लगा रहे थे कि तभी अचानक एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि वंश की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल अंशुल को खतौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने के कारण उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही खतौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। वहीं, घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि मीरापुर रोड पर आए दिन तेज रफ्तार वाहन दौड़ते हैं, लेकिन प्रशासन इस पर लगाम लगाने में विफल रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर स्पीड ब्रेकर और नियमित पुलिस गश्त की मांग की है। दौड़ में शामिल अन्य युवकों ने बताया कि वे रोजाना सुबह पांच बजे के करीब दौड़ लगाना शुरू कर देते हैं। हादसे के वक्त सभी सड़क किनारे एक ही दिशा में दौड़ रहे थे। अचानक पीछे से तेज रफ्तार में आ रही सफेद रंग की एक कार ने वंश और अंशुल को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। खतौली थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही वाहन और चालक को चिन्हित कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  खुजेडा में हिंसक टकराव, पथराव और गोलीबारी में मासूम सहित छह घायल

Also Read This

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  एसआईआर अभियान में सिर्फ एक दिन बाकीः लापता मतदाताओं को तलाशने की टेंशनस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-शेयर मार्किट में मुनाफे का लालच देकर 31 लाख की ठगीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »