मंदिर विवाद-शिवसेना के दोनों गुटों के नेता आमने-सामने आए

शिवसेना जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेडा ने की कांग्रेस समर्थित गुटों की निंदा, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

मुजफ्फरनगर। शिवसेना के जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने एक प्रेस बयान जारी करते हुए आरोप लगाया है कि खुद को हिंदूवादी नेता बताने वाले कुछ तत्व शिवसेना के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं और मंदिर परिसरों में फ्री में दुकानें लेने तथा मंदिर समिति पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वास्तविक शिवसेना पार्टी एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में पूरे देश में हिंदुत्व और आम जनता के हितों के लिए सक्रिय है।
मंगलवार को प्रकाश चौक स्थित मार्किट में शिवसेना कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि यह घटना मुजफ्फरनगर के एक मंदिर परिसर में सामने आई है, जहां कुछ कथित शिवसैनिकों ने धरना देकर दुकानें हड़पने और मंदिर कमेटी से धन उगाही की कोशिश की। उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला कांग्रेस समर्थित शिवसेना (यूबीटी) से जुड़ा है, जिसके नेता आए दिन हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयान देते हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि मंदिर कमेटी से बातचीत के बाद यह स्पष्ट हुआ कि न तो पंडित जी को हटाने का कोई इरादा है और न ही पुजारी परिवार के खिलाफ कमेटी की ओर से कोई जबरन कार्यवाही की जा रही है। बल्कि, यह विवाद कुछ दुकानदारों द्वारा 100-100 रुपये के मामूली किराए पर वर्षों से दुकान चलाने और किराया न बढ़ाने से जुड़ा है। जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि इन दुकानदारों ने शिवसेना यूबीटी गुट का सहारा लेकर अपने निजी स्वार्थों को साधने की कोशिश की है। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में जिस पीपल के पेड़ को काटने की अफवाह फैलाई जा रही थी, वह आज भी यथावत हरी-भरी अवस्था में खड़ा है। बिट्टू सिखेड़ा ने लोगों से अपील की कि वे असली और नकली शिवसैनिकों के बीच अंतर समझें और किसी भी भ्रमित करने वाली गतिविधियों से सावधान रहें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जो लोग शिवसेना के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं, उनके खिलाफ पार्टी सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।
उन्होंने कहा कि कुछ आशा कार्यकर्ता कार्यालय आकर उनसे मिली और किसान नेता शाह आलम के द्वारा किये गये कथित दुर्व्यवहार की जानकारी दी। इसमें शिवसेना आशा बहनों के सम्मान के साथ खड़ी है। उन्होंने किसान नेता के बयान की निंदा करते हुए कहा कि आशा बहनें ईमानदारी से अपना कार्य करें, संगठन उनके साथ है। यदि कोई आशा उत्पीड़न या अवैध वसूली में लिप्त पाई गई तो संगठन उसके खिलाफ भी प्रशासनिक स्तर पर कार्यवाही कराने से पीछे नहीं हटेगा। इस दौरान मुख्य रूप से महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी, संजीव वर्मा, देवेन्द्र चौहान, ओमकार पंडित, आनन्द प्रकाश गोयल, शैलेन्द्र शर्मा आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मकर संक्रांति पर भक्ति और सेवा की बही बयार, विभिन्न स्थानों पर खिचड़ी वितरण

Also Read This

अजीत राणा जिला अध्यक्ष भाजपा का देवबंद पहुंचने पर जोरदार अभिनंदन

अजीत राणा जिला अध्यक्ष भाजपा बनने के बाद जब देवबंद पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। शहर के कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए फूल-मालाओं, बुके और पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया। जीटी रोड साराय काहरान, बस अड्डा रोड नीला गेट, मंगलौर चौक समेत कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी और अजीत राणा के स्वागत में उत्साह देखने को मिला। अजीत राणा के देवबंद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए। इनमें खेमकरण पूर्व सभासद के निवास, श्याम चौहान सभासद संजय चौहान के प्रतिष्ठान, तथा मंगलौर चौक पर जयप्रकाश के प्रतिष्ठान सहित कई स्थान शामिल रहे। हर स्थान पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते

Read More »

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन बोले – अब पड़ोसियों पर हमला नहीं

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने पड़ोसी देशों से माफी मांगते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब ईरान पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेगा और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सहयोग चाहता है।सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि जिन पड़ोसी देशों पर हमले हुए हैं उनसे माफी मांगना जरूरी है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने बताया कि सैन्य बलों को स्पष्ट आदेश दे दिया गया है।  उन्होंने कहा, “सैन्य बलों को निर्देश दिया गया है कि अब से पड़ोसी देशों पर तब तक हमला न किया जाए जब तक उन पर पहले हमला न हो।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि

Read More »

अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर ईरान के राजदूत का बयान

अमेरिका और इजरायल के हमले में अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो जाने के बाद मिडिल ईस्ट का संकट और गहरा गया है। इस घटना के बाद उनके अंतिम क्षणों को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं।  ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फताली ने इन अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अयातुल्लाह खामेनेई अपनी सुरक्षा के लिए किसी बंकर में नहीं गए थे। उन्होंने बताया कि वे अंतिम समय तक राष्ट्रपति भवन के अपने कार्यालय में ही मौजूद रहे। राजदूत ने पश्चिमी मीडिया में चल रही उन खबरों को भी खारिज कर दिया जिनमें दावा किया गया था कि खामेनेई हमले के डर से बंकर में चले

Read More »

पुलिस पर भारी पड़ रहे युवाओं को विदेश में नौकरियां दिलाने के नाम पर ठगने वाले कबूतरबाज

मुजफ्फरनगर। मीरापुर इलाके में विदेश में नौकरियां दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह शिकायतों के बावजूद पुलिस की मेहरबानी से खुला घूम रहा है। यह गिरोह आधा दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुका है। कसबा मीरापुर के मौहल्ला मुश्तर्क निवासी तस्लीम पत्त्रि ईददू उर्फ फारुख ने जनसुनवाई और थाने में दी तहरीर में बताया कि करीब 11 माह पूर्व उसके पडौसी तालिब पुत्र खालिद व उसके साथी गाव कुतुबपुर निवासी प्रियांक पुत्र राजकुमार ने उसके 20 वर्षीय पुत्र वाहिद को डेढ़ लाख रुपये देकर दुबई में एक कम्पनी में अच्छी तनख्वाह वाली नौकरी लगवाने का लालच देते हुए उनसे डेढ़ लाख रुपये लेकर वाहिद को

Read More »

यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण में 2.80 करोड़ मतदाताओं को राहत

उत्तर प्रदेश में चल रहे यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत नोटिस पाने वाले 2.80 करोड़ मतदाताओं को बड़ी राहत मिली है। सुनवाई के दौरान वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद इन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में बरकरार रखने की अनुमति दे दी गई है। चुनाव विभाग के अनुसार राज्य में कुल 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने हैं, जिनमें से अब तक 3.08 करोड़ लोगों को नोटिस भेजे जा चुके हैं।  यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत अब तक करीब 86 प्रतिशत यानी 2.80 करोड़ मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है। जांच के दौरान उनके दस्तावेज सही पाए जाने पर उनके नाम मतदाता सूची में

Read More »