बुलंदशहर/मुजफ्फरनगर- मुजफ्फरनगर से लापता किशोरी को पकड़ने पहुंची मुजफ्फरनगर पुलिस की दबिश के दौरान गुरुवार तड़के डिबाई में दिल को दहला देने वाली वारदात हुई। हाईवे स्थित मोहल्ला सराय किशन चंद में पुलिस से घिर जाने पर प्रेमी और प्रेमिका ने छतों के रास्ते भागने की कोशिश की। लेकिन, तीन घरों की छत के बाद रास्ता न दिखने पर प्रेमी ने तमंचे से पहले प्रेमिका को सिर में गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार आत्महत्या कर ली। काफी देर तक को आवाज ना आने पर पुलिस ने छानबीन की तो दोनों के शव पड़ोसी की छत पर मिले। पुलिस की मौजूदगी में हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मुजफ्फरनगर के थाना छपार इलाके के एक गांव निवासी शख्स की 15 वर्षीय पुत्री 20 सितंबर को घर से लापता हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। जांच में सामने आया कि किशोरी को युवक प्रिंस (25) निवासी गांव फकरेड़ा, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार अपने साथ ले गया है।

खतौली बार एसोसिएशन चुनाव 2026-27: 47 नामांकन पत्र बिके, 15 हुए जमा
खतौली तहसील बार एसोसिएशन खतौली के चुनाव वर्ष 2026-27 को लेकर गुरुवार, 2026 को नामांकन प्रक्रिया में खासा उत्साह देखने को मिला। ऐल्डर कमेटी के निर्देशन में नामांकन पत्रों की बिक्री एवं जमा करने का कार्य सम्पन्न हुआ।ऐल्डर कमेटी के चेयरमैन चतरपाल सिंह एडवोकेट के अनुसार, गुरुवार को कुल 47 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जबकि 15 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए। यह दिन नामांकन प्रक्रिया का प्रमुख चरण रहा, जिसमें विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ताओं ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। इन पदों पर हुए नामांकन (अध्यक्ष पद) सरदार जितेन्द्र सिंह एडवोकेट, (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) नवाब सिंह एडवोकेट, (महासचिव) सत्यप्रकाशसैनी, (कोषाध्यक्ष) श्रीमती अनामिका एडवोकेट,उपाध्यक्ष (10 वर्ष अनुभव), गंगाशरण एडवोकेट,





