मिशन शक्ति के तहत सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में साइबर सुरक्षा पर कार्यक्रम

देवबंद। सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देवबंद के क्षेत्राधिकारी श्री अभिषेक सिंह, महिला थाना सब इंस्पेक्टर श्रीमती सविता चौधरी तथा उनकी सहयोगी शेफाली त्यागी विद्यालय पहुँचे और छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज के समय में मोबाइल फोन के माध्यम से फ्रॉड की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। उपस्थित लोगों को यह समझाया गया कि अनजान नंबरों से आने वाले संदेशों या लिंक को बिना जांचे नहीं खोलना चाहिए और किसी भी परिस्थिति में ओटीपी या व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। यदि किसी के साथ धोखाधड़ी का प्रयास होता है तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करनी चाहिए। साथ ही छात्राओं को यह भी बताया गया कि किसी प्रकार का उत्पीड़न होने पर वे महिला हेल्पलाइन 1090 पर कॉल करके उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से मदद प्राप्त कर सकती हैं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के संरक्षक श्री हरि सिंह सैनी ने क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया, वहीं उप-प्रबंधिका श्रीमती अनिता सैनी ने महिला थाना सब इंस्पेक्टर सविता चौधरी और सहयोगी शेफाली त्यागी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। विद्यालय की छात्राओं भव्या, अदिति, कृति, इशिका, वंशिका, श्रुतिपाल, राधिका, अलीना आदि ने भी अपने विचार रखे और अतिथियों का धन्यवाद किया।

प्रधानाचार्य श्री रुपेश कुमार सैनी ने उत्तर प्रदेश पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण से महिलाएं आत्मनिर्भर बनती हैं और अपने जीवन से जुड़े फैसले स्वयं ले सकती हैं। यह केवल परिवार और समाज में ही नहीं, बल्कि देश के विकास में भी सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

इस अवसर पर श्री शिव कुमार सैनी, श्रीमती वंदना ध्रुव, श्रीमती सुनीता चौधरी, श्रीमती सुनीता तोमर समेत विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Also Read This

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। आवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति पार्सल 11-12 रुपये तथा यू2एस के आधार पर भुगतान किया जा रहा है, जो उनकी आर्थिक

Read More »