दिल्ली- दिल्ली के मालवीय नगर में कांग्रेस नेता लखपत सिंह कटारिया को बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी। जिसके बाद उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
दिल्ली के मालवीय नगर में कांग्रेस नेता लखपत सिंह कटारिया को बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि कटारिया को हमलावरों ने रोककर गोली मारी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कटारिया कांग्रेस कमिटी के सदस्य रह चुके हैं। पुलिस के मुताबिक, आज सुबह 9.53 बजे मालवीय नगर पुलिस थाने में विजय मंडल पार्क, बेगमपुर के पास गोलीबारी के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। कॉलर ने बताया कि बाइक सवार दो हमलावरों ने लखपत सिंह कटारिया को पहले रोका और फिर उनको गोली मार दी है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल लखपत सिंह कटारिया (55) निवासी बेगमपुर को गोली लगने की सूचना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

शुकतीर्थ में सनातन धर्म संसदः हिंदू राष्ट्र, गौ-रक्षा और सांस्कृतिक पुनर्जागरण पर संतों का जोर
संतों की मौजूदगी में हिंदुत्व हित में 12 प्रस्ताव पारित, आध्यात्मिक ऊर्जा से गुंजायमान हुई श्रीमद भागवत उदगम स्थली





