एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

111 रोगियों का विशेष चिकित्सक ने किया परीक्षण, 27 रोगी फ्री ऑपरेशन के लिए चयनित

मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार को निःशुल्क नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया।
प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी जनपद मुजफ्फरनगर के सहयोग से विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय विमलावती देवी की पुण्य स्मृति में आँखों के निःशुल्क विराट चिकित्सा कैंप में वरदान नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी की विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सक डॉ. स्वाति अग्रवाल (एमबीबीएस, एमएस) के द्वारा रोगियों के नेत्रों का परीक्षण कर उनको उचित उपचार परामर्श के साथ ही निशुल्क दवा वितरित की गयी। शिविर में 111 रोगियों को विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. स्वाति अग्रवाल द्वारा उचित परामर्श प्रदान करते हुए स्वास्थ्य लाभ दिया गया और 27 रोगियों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  शातिर सोनिकाः पति की मौत के बाद रचाई दूसरी शादी, संपत्ति हड़पने को रची साजिश

प्रधानाचार्या ने बताया कि विद्यालय प्रांगण में प्रत्येक माह के चौथे रविवार को शिविर आयोजित किया जा रहा है। यहां मोतियाबिंद के लिए चयनित रोगियों का ऑपरेशन भी निःशुल्क करने की सेवा की जा रही है। विद्यालय में आगामी नेत्र चिकित्सा शिविर 26 अक्टूम्बर, 2025 को सुबह 9.30 बजे से आयोजित किया जायेगा। इस दौरान मुख्य रूप से एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल, डॉ. एससी गुप्ता, एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल, कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल, वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी के अध्यक्ष शिवचरण दास गर्ग, सचिव पवन कुमार गोयल, सुनील सिंघल, अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे। शिविर आयोजन में नेत्र सर्जन डॉ. स्वाति अग्रवाल के साथ उनके सहयोगी के रूप में मोहिनी प्रजापति, पूजा, परवेज आलम, आकाश कुमार, सुरेन्द्र माहेश्वरी और सहित विद्यालय स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें:  दलाल संगठनों के खिलाफ डीएम दफ्तर पर धरना-धर्मेन्द्र मलिक ने की कार्रवाई की मांग

Also Read This

मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, प्रतिभाओं को मिली नई उड़ान

विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को धनराशि, प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किए मुजफ्फरनगर। जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से सोमवार को विकास भवन सभागार में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के वर्चुअल लाइव प्रसारण के साथ जनपद स्तर पर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान धनराशि, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए। समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। इसे भी पढ़ें:  शातिर सोनिकाः पति की मौत के बाद रचाई दूसरी शादी, संपत्ति हड़पने को रची साजिशकार्यक्रम के

Read More »

नया गांव मीरापुर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित

हवन पूजन के साथ हुआ अनावरण, भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के नया गांव मीराुपर में रविवार को धनगर वंशीय लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौरव स्वरूप और ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय धनगर ने विधि-विधान से हवन पूजन के बाद मूर्ति का लोकार्पण किया। इसे भी पढ़ें:  खतौली अवैध पशु परिवहन का भंडाफोड़, 7 पशु बरामदकार्यक्रम की देखरेख ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र धनगर ने की। इस दौरान पूर्व प्रधान कैलाश चंद्र धनगर, संतरपाल धनगर और प्रीतम धनगर ने मुख्य अतिथियों गौरव स्वरूप, संजय

Read More »

मुजफ्फरनगर कचहरी में आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन पर हंगामा

नामांकन में त्रुटि पर भड़के जिला बार संघ पदाधिकारी, पालिका पर बार की शक्ति कमजोर करने की साजिश का लगाया आरोप मुजफ्फरनगर। जिला कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किए गए आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन समारोह के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब वाटर कूलर पर अंकित नामों को लेकर जिला बार संघ के पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। नामों के उल्लेख में हुई त्रुटि को लेकर बार संघ के अध्यक्ष और महासचिव ने मौके पर ही नगरपालिका परिषद की चेयरमैन के समक्ष नाराजगी जताई और इसे बार संघ के सम्मान के साथ खिलवाड़

Read More »