पटेलनगर रामलीला में रावण दहन के साथ महिला शक्ति का विजय प्रदर्शन

रामलीला मैदान में महिलाओं और बालिकाओं की विशेष भागीदारी रही, जो यूपी पुलिस के मिशन शक्ति 5.0 अभियान की भावना को और अधिक मजबूती देती है।

मुजफ्फरनगर। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर द्वारा आयोजित किये जा रहे 50वें रामलीला मंचन में इस वर्ष गुरुवार को विजयदशमी के अवसर पर एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जब नगर की प्रथम महिला नगरपालिका परिषद् अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने रावण दहन के आयोजन में न सिर्फ भागीदारी की, बल्कि भगवान श्रीराम का पात्र निभा रहे कलाकार के साथ मिलकर रावण के पुतले का दहन कर ‘असत्य पर सत्य की विजय’ का प्रतीक प्रस्तुत करते हुए महिला सशक्तिकरण का विजय प्रदर्शन भी किया।

श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर द्वारा अपने स्वर्ण जयंती रामलीला मंचन महोत्सव को खास बनाने के लिए महिलाओं के हाथों रावण दहन कराकर मातृत्व का शक्ति प्रदर्शन कराने का काम भी किया। नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने वार्ड 33 की सभासद सीमा जैन, अपनी पुत्रवधु आकांक्षा कार्तिक स्वरूप और पौत्री गौरवी स्वरूप के साथ मिलकर रावण के पुतले का दहन किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से महिला नेतृत्व को अभूतपूर्व समर्थन दिया। रामलीला मैदान में महिलाओं और बालिकाओं की विशेष भागीदारी रही, जो यूपी पुलिस के मिशन शक्ति 5.0 अभियान की भावना को और अधिक मजबूती देती है।

इसे भी पढ़ें:  बाइक चोरी करने के बाद पार्ट्स निकालकर कर देते थे गायब, दो शातिर चोर गिरफ्तार

श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन और कार्यक्रम संयोजक विकल्प जैन ने कहा कि इस साल पटेलनगर रामलीला अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रही है, इसी को यादगार बनाने और समाज को महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए महिला शक्ति से रावण दहन कराया गया। जहाँ रावण दहन लीला प्राचीन भारतीय संस्कृति में अधर्म, अहंकार और अत्याचार के अंत का प्रतीक मानी जाती है, वहीं इस बार के आयोजन ने इसे आधुनिक संदर्भ में महिला सशक्तिकरण के स्वरूप में ढाल दिया। नगर पालिका की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का इस आयोजन में आगे आकर नेतृत्व करना समाज में महिलाओं की भूमिका के विस्तार और उन्हें मिले सशक्त मंच का प्रमाण रहा है।
विकल्प जैन ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और राज्य पुलिस द्वारा चलाया जा रहा मिशन

इसे भी पढ़ें:  नौकरी देकर तीन लाख रुपये हड़पे, बेटे के लापता होने से परिवार में दहशत

शक्ति 5.0 अभियान, महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व आत्मनिर्भरता को समर्पित है। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस और प्रशासन द्वारा महिला हेल्प डेस्क, साइबर सुरक्षा जागरूकता, स्वरोजगार प्रशिक्षण, और कानूनी सहायता जैसी कई योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है, जो सरकार का सराहनीय निर्णय है। रावण दहन के आयोजन को इस अभियान से जोड़कर जनजागरूकता का अनूठा माध्यम बनाया गया, जो ना केवल सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि सामाजिक सुधार की दिशा में भी एक प्रभावशाली कदम था।

रावण दहन से पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि आज हम सिर्फ रावण के पुतले को नहीं जला रहे हैं, बल्कि हम हर उस सोच को जलाते हैं जो महिलाओं को कमजोर मानती है। नारी शक्ति सिर्फ सीता या दुर्गा के रूप में नहीं, बल्कि हर घर में, हर क्षेत्र में निर्णय लेने वाली, नेतृत्व करने वाली शक्ति के रूप में स्थापित हो रही है। मिशन शक्ति इसका प्रमाण है। हमें बेटियों को केवल बचाना नहीं, उन्हें बढ़ाना है, आगे लाना है और हर मंच पर उन्हें समान अवसर देना है। उन्होंने सभी माताओं, बहनों और बेटियों से आग्रह किया कि वे आत्मविश्वास के साथ आगे आएं, शिक्षित बनें और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति का यह आयोजन सांस्कृतिक समर्पण, महिला जागरूकता और सामाजिक सुधार की त्रिवेणी का संगम बन गया।

इसे भी पढ़ें:  शिवसेना ने मनाई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामलीला कमेटी के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, कार्यक्रम संयोजक विकल्प जैन, अध्यक्ष गोपाल चौधरी, महामंत्री सुरेंद्र मंगल, मंत्री जितेंद्र कुच्छल, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, मनोज पाटिल, दिनेश जैन ठेकेदार, अनिल लोहिया, पीयूष शर्मा, राकेश मित्तल, विनोद गुप्ता, रामलीला निर्देशक पंकज शर्मा, नारायण ऐरन, विजय मित्तल, जितेन्द्र नामदेव और गोविंद शर्मा, ज्योति ऐरन, कन्दर्प ऐरन, अनिल गोयल, यश चौधरी, गौरव मित्तल, अंशुल गुप्ता, अमर चौधरी, प्रदीप बॉबी, हरिओम मास्टर, सोनू सिंह, राजेश वशिष्ठ, देवेन्द्र पतला, शिवांश ठाकुर, पंकज वशिष्ठ, स्पर्श गर्ग, यश गर्ग, कृष्णा नामदेव, विशाल शर्मा, उदय कौशिक, जय प्रकाश, लक्ष्य बंसल, अभिषेक कश्यप, जतिन गर्ग, विपुल मोहन, अज्जु जैन सहित अन्य कलाकार मौजूद रहे।

Also Read This

रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

एमपीएल-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराया, 13.2 ओवर में हासिल किया 111 रन का लक्ष्य मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन टाइगर्स ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। रितुराज शर्मा और शिवम चौधरी की शानदार पारियों ने टीम की जीत को आसान बना दिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में टॉस

Read More »

ईरान में तनाव के बीच होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर 

नई दिल्ली- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक लाइबेरियाई ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर, जिसकी कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी, रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर आया

Read More »