कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर में गोल्डन जुबली मुशायरे का संचालन करेंगे “खतौली (मुज़फ्फरनगर )के विख्यात अंतरराष्ट्रीय शायर व नाज़िम ए मुशायरा”रियाज़ साग़र..

खतौली (मुज़फ्फरनगर)। अपने कुशल संचालन और बेमिसाल शायरी से देश विदेश में खतौली और जनपद मुजफ्फरनगर का नाम रौशन करने वाले खतौली के विख्यात शायर और मशहूर नाज़िम ए मुशायरा रियाज़ साग़र दिनांक 11 अक्टूबर को कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर के ऐतिहासिक गायत्री विहार पैलेस ग्राउंड में आयोजित होने वाले गोल्डन जुबली मुशायरे का संचालन करेंगे।
बज़्म ए शाहीन ट्रस्ट बैंगलोर के चेयरमैन अलहाज बाबा के अनुसार बैंगलोर की साहित्यिक संस्था “बज़्म ए शाहीन” की गोल्डन जुबली के अवसर पर “राष्ट्रीय एकता को समर्पित”इस मुशायरे के मुख्य अतिथि कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी के शिव कुमार मुशायरे का उद्घाटन करेंगे और सदारत कर्नाटक प्रदेश उर्दू एकेडमी के चेयरमैन मुफ्ती मोहम्मद अली क़ाज़ी साहब करेंगे,World Peace Harmony के चेयरमेन डॉ .हाजी शकील अहमद सैफी मुशायरे की शमा रौशन करेंगे और विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री रौशन बेग,मैसूर के विधायक तनवीर सेठ और महाराष्ट्र के लोकप्रिय और अदब नवाज़ विधायक अबू आसिम आज़मी शिरकत करके मुशायरे का गौरव बढ़ाएंगे। इस प्रतिष्ठित मुशायरे में देश के विख्यात और आलमी शोहरत याफ़्ता शायर शिरकत करेंगे। निज़ामत के फ़राएज़ विख्यात शायर और मुमताज़ नाज़िम ए मुशायरा रियाज़ साग़र अंजाम देंगे। “शान ए मुशायरा”आज़मगढ़ की अदब नवाज़ शख्सियत “,तक़वीम आज़मी” भट्टू भाई” मुशायरे के तहज़ीबी वक़ार में इज़ाफ़ा करेंगे। मालूम हो कि पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त रियाज़ साग़र ने रिटायरमेंट के बाद साहित्यिक क्षेत्र में अपनी दूसरी पारी का आग़ाज़ किया और लाल किला दिल्ली, राजभवन लखनऊ, गणेश फेस्टिवल पुणे, बंगलोर, मुंबई, चेन्नई ,उर्दू एकेडमी दिल्ली, लखनऊ व राजस्थान के प्रतिष्ठित मुशायरों के साथ देश विदेश के अनेक मुशायरों में अपने संचालन कौशल से खतौली और जनपद मुजफ्फरनगर का नाम रौशन किया।दूरदर्शन,आकाशवाणी और अनेक टी वी चैनलों पर भी अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, यहां तक कि कोविड़ काल में भी उन्होंने अमरीका, कनाडा, इटली, शिकागो, दुबई, ओमान, बहरीन, साउदी अरब, पाकिस्तान, लंदन, फ्रांस स्कॉटलैंड , कुवैत आदि देशों में सैंकड़ों ऑनलाइन मुशायरों का सफल संचालन किया। साहित्यिक क्षेत्र में उनके बहुमूल्य योगदान और क़ौमी एकता के मार्ग को प्रशस्त करने के लिए उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पचास से अधिक अवॉर्ड मिल चुके हैं।

इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने फीता काटकर किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का उद्घाटन

Also Read This

सोमवती अमावस्या पर शुकतीर्थ में आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए चाक-चौबंद रहे इंतजाम, एसपी ग्रामीण ने किया स्थलीय निरीक्षण मुजफ्फरनगर। सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर मुजफ्फरनगर जनपद के प्रसिद्ध तीर्थस्थल शुकतीर्थ में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही हजारों श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचने लगे और आस्था के साथ गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना एवं दान-पुण्य किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग ने व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की व्यवस्था की। सोमवती अमावस्या के अवसर पर शुकतीर्थ गंगा घाट श्रद्धालुओं से पूरी तरह गुलजार रहा। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना

Read More »

अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े ऑडियो मामले में पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, देहरादून पुलिस की कार्रवाई

देहरादून। अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े वायरल ऑडियो मामले में देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई डालनवाला थाने में दर्ज उस मामले से जुड़ी बताई जा रही है, जिसमें सोशल मीडिया पर प्रसारित ऑडियो-वीडियो क्लिप और उनके जरिए लगाए गए आरोपों को लेकर मुकदमा दर्ज हुआ था।   जानकारी के अनुसार, देहरादून पुलिस और एसओजी की टीम लंबे समय से इस पूरे मामले की जांच कर रही थी। रविवार को पुलिस ने हरिद्वार जिले के बुग्गावाला क्षेत्र से सुरेश राठौर को हिरासत में लिया और उन्हें देहरादून लाया गया। इसके बाद डालनवाला थाने में कानूनी

Read More »

देहरादून में घर में घुसकर वकील की गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम

देहरादून। राजधानी देहरादून में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पटेलनगर थाना क्षेत्र के शिमला बाईपास रोड स्थित भुड्डी गांव में रविवार देर रात एक युवा वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सोहेल के रूप में बताई जा रही है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश फैल गया।   परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 10:50 बजे की है। उस समय सोहेल अपने छोटे भाई के साथ घर पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि दोनों खाना खा रहे थे, तभी अज्ञात हमलावर

Read More »

उन्नाव में बाबा मिलन दास हत्याकांड का आरोपी इजराइल मुठभेड़ में ढेर, एक लाख का था इनाम

Unnao News: उन्नाव के चर्चित बाबा मिलन दास हत्याकांड में वांछित चल रहे एक लाख के इनामी आरोपी इजराइल उर्फ इसराइल को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के अनुसार आरोपी ताजपुर अंडरपास के पास अपने किसी साथी का इंतजार कर रहा था। सूचना पर पुलिस और एसओजी टीम ने घेराबंदी की, जिसके बाद मुठभेड़ हो गई।   पुलिस के मुताबिक सोमवार तड़के करीब 3:40 बजे सूचना मिली थी कि बाबा मिलन दास हत्याकांड का आरोपी इजराइल ताजपुर अंडरपास के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को घेर लिया। टीम ने आरोपी से सरेंडर करने को कहा, लेकिन

Read More »