सीएमओ ने सीएचसी खतौली का किया औचक निरीक्षण

शौचालयों और लेबर रूम की प्रतिदिन सफाई करने के निर्देश, रोगियों से भी किया संवाद

मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खतौली का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की समग्र व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण किया।
डॉ. सुनील तेवतिया ने वार्ड, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधन इकाई, एचआईवी परामर्श केंद्र, प्रयोगशाला (लैब), ट्रॉमा सेंटर, लेबर रूम तथा शौचालयों की सफाई एवं व्यवस्थाओं का विस्तारपूर्वक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक सेक्शन में उपलब्ध संसाधनों, स्टाफ की उपस्थिति, दवा वितरण व्यवस्था, साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण एवं रोगी सेवाओं की गुणवत्ता की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा शौचालयों और लेबर रूम की सफाई प्रतिदिन सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि सभी कर्मचारी अपने निर्धारित वेशभूषा (ड्रेस) में उपस्थित रहे और अनुशासन के साथ अपने कार्य का निर्वहन करे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनसामान्य से संवाद भी किया और अस्पताल में दी जा रही सेवाओं के संबंध में उनकी राय जानी। जनता द्वारा बताए गए सुझावों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हों। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधन इकाई द्वारा संचालित सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।

इसे भी पढ़ें:  सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

Also Read This

मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजा

मुजफ्फरनगर। अपै्रल माह की बात करें तो भाजपा नेता होने का दावा करने वाले लोगों पर योगीराज में कानूनी शिकंजा भी खूब कस रहा है। कानून के शिकंजे में भाजपा नेताओं का यह तीसरा केस है। अभी हाल ही में जब 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में दौरा प्रस्तावित हुआ तो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम भी तय हुआ, इसके लिए नगरपालिका की ओर से कच्ची सड़क का निर्माण कार्य रातों रात कराया जा रहा था। यहां पहुंचे तथाकथित भाजपा नेता अभिषेक शर्मा ने भी शराब के नशे में रात को खूब हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई और पुलिस कर्मियों के साथ

Read More »

आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक, सभासद का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

वार्ड 37 के सभासद अमित पटपटिया ने जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान न होने पर जन आंदोलन की चेतावनी मुजफ्फरनगर। शहर के कई इलाकों में बढ़ते आवारा पशुओं के हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को वार्ड 37 के नगरपालिका परिषद् सभासद अमित पटपटिया ने क्षेत्रवासियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शहर के कई मोहल्लों में आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक पर तत्काल कार्रवाई की

Read More »

आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली- नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में उनके कई अहम मुद्दों पर बात करने की संभावना है, जिनमें महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी पीएम बोल सकते है। पूरे देश की नजर इस संबोधन पर टिकी हुई है।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे देश को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि नवरात्र के पहले दिन से ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स’ की शुरुआत होगी और ‘जीएसटी बचत महोत्सव’ की भी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया था कि इस पहल से आम लोगों की बचत बढ़ेगी और रोजमर्रा की चीजें पहले से ज्यादा

Read More »

कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

प्रयागराज: प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। भीषण गर्मी और तापमान में वृद्ध होने के साथ लू से बचाव

Read More »