दिनदहाड़े युवक की हत्या से सनसनी, गन्ने के खेत में मिला शव

खेड़ी फिरोजाबाद निवासी सोनू को मारी गई गोली, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

मुजफ्फरनगर। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी फिरोजाबाद-जौली सीमा के जंगल में शनिवार दोपहर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान खेड़ी फिरोजाबाद निवासी सोनू पुत्र कंवरपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में एक बाइक के पास युवक का शव पड़ा देखा तो क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में क्षेत्राधिकारी भोपा देवव्रत वाजपेई, ककरौली थानाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह और जौली चौकी प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने शव की पहचान कराई और आसपास के इलाके की बारीकी से जांच की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव के पास से कुछ सुराग भी बरामद किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। मृतक सोनू को गोली मारी गई है।
क्षेत्राधिकारी देवव्रत वाजपेई ने बताया कि युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। सभी पहलुओं से जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। ग्रामीणों के अनुसार, सोनू दोपहर से लापता था और देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिवार उसकी तलाश कर रहा था। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे ककरौली इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। इस बीच, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम छा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता रैली, छात्राओं ने दिए ‘जीरो फैटेलिटी’ के संदेश

Also Read This

एक और टीएमसी सांसद से मारपीट, काले झंडे दिखाए चोर-चोर के लगे नारे

पश्चिम बंगाल- टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी पर हमले का दावा किया जा रहा है। कल्याण बनर्जी हुगली में कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान उनका विरोध शुरू हो गया। टीएमसी का दावा है कि प्रदर्शनकारियों ने कल्याण बनर्जी पर हमला किया।पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में हमला हुआ है। कल्याण बनर्जी आज टीएमसी कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने गए थे। दावा किया गया है कि उसी दौरान उन पर हमला हुआ। गौरतलब है कि कल टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी हमला हुआ था। सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी के साथ

Read More »

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »