मंत्री कपिल के घर पहुंचे बालियान, विवाद का हुआ पटाक्षेप

मंत्री कपिल देव के नाम पर गाली गलौच करने के आरोप से बनी थी भाजपा-रालोद गठबंधन में खींचतान

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर की राजनीति में शिक्षक और रालोद नेताओं के बीच हुए विवाद के कारण पिछले कुछ दिनों से महसूस किये जा रहे तनाव पर अब विराम लग गया है। सरदार पटेल जयंती के अवसर पर सीसीआर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य और रालोद नेताओं के बीच हुई धक्का-मुक्की और मंत्री कपिल देव पर अभद्र टिप्पणी के आरोपों से उपजे विवाद को आखिरकार सुलझा लिया गया है। रालोद प्रदेश सचिव अशोक बालियान ने मंत्री कपिल देव के आवास पर पहुंचकर मुलाकात की और सभी मतभेद दूर करने का संदेश दिया। इस मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में विवाद का पटाक्षेप कर दिया।
बता दें कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर सरकूलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर कार्यक्रम किया जा रहा था, जिसमें पार्टी के जिलाध्यक्ष संदीप मलिक सहित अधिकांश नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यालय के समक्ष स्थित चौ. छोटूराम इंटर कॉलेज में भी कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें यूपी सरकार में मंत्री नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि थे। यहां प्रधानाचार्य योगेन्द्र सिंह और अन्य शिक्षकों का कॉलेज गेट के समक्ष गाड़ी खड़ी करने को लेकर रालोद प्रदेश सचिव अशोक बालियान और उनके चालक के साथ विवाद हो गया था। योगेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि रालोद नेताओं ने मंत्री का नाम लेकर गाली गलौच और अभद्रता की।
इसी को लेकर भाजपा और रालोद के बीच चल रही खींचतान शनिवार की शाम को थम गई, जब रालोद के प्रदेश सचिव अशोक बालियान ने प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल से उनके गांधीनगर स्थित आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच आपसी संवाद के दौरान हालिया घटनाओं पर खुलकर चर्चा हुई और गलतफहमियों को दूर किया गया।

इसे भी पढ़ें:  घर लौटते युवक की कनपटी पर लगाई पिस्टल, बाइक-नकदी लूटी

मंत्री कपिल देव ने इस मुलाकात की जानकारी अपनी फेसबुक वॉल पर साझा करते हुए लिखा कि हमारे आवास पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव अशोक बालियान स्वयं मिलने आए। चर्चा के दौरान हालिया तथाकथित विवादों पर उन्होंने अपना और पार्टी का सौहार्दपूर्ण भावनाओं के साथ मंतव्य स्पष्ट कर विषय का पटाक्षेप किया। मंत्री ने इस मामले में समर्थन व्यक्त करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार।
रालोद नेता अशोक बालियान ने भी इस मुलाकात को सकारात्मक बताते हुए कहा कि रालोद और भाजपा कार्यकर्ता जनता की सेवा के लिए एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, परंतु अब सब कुछ स्पष्ट हो चुका है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मुलाकात न केवल स्थानीय स्तर पर तनाव को समाप्त करती है, बल्कि आने वाले पंचायत चुनावों से पहले गठबंधन को मजबूती भी प्रदान करेगी। इस मुलाकात के बाद मुजफ्फरनगर की राजनीति में चल रही चर्चाओं को भी विराम मिला है।

इसे भी पढ़ें:  सपा सांसद हरेंद्र मलिक कपसाड़ गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले

अखिलेश राज में किसानों की खातिर लाठी खाई, जेल गए, अब मौज आई

मुजफ्फरनगर। शिक्षक-रालोद नेता विवाद में रालोद नेताओं की ओर से लगातार प्रधानाचार्य योगेन्द्र सिंह को निशाना बनाया जा रहा है, उनको सपा समर्थक बताते हुए इस विवाद को गन्ना मूल्य बढ़ाये जाने की खुशी के बीच साजिश करार दिया जा रहा है।
रालोद नेता सुधीर भारतीय, जो उस दिन वायरल हुई वीडियो में प्रधानाचार्य व शिक्षकों के साथ धक्का मुक्की और अभद्रता करने में जिलाध्यक्ष संदीप मलिक के साथ सबसे आगे दिखाई दे रहे हैं, सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक आईडी पर लगातार हमलावर हैं। सुधीर ने अपनी नई पोस्ट में इस विवाद को फिर से साजिश बताने का इशारा करते हुए कहा कि गन्ना मूल्य ही इसका मुख्य कारण है। पोस्ट में उन्होंने कहा कि पिछले 18 साल के इतिहास में पहली बार 2013 से 2016 तक लगातार 3 साल गन्ना मूल्य में कोई बढ़ोतरी न करने की परंपरा शुरू करने वाले और इसी काल में हमारी पार्टी के लोगों ने मुकदमे झेले, हम खुद जेल गए कारण समय से पेराई सत्र शुरू कराने के लिए, समय से भुगतान हेतु और रेट बढ़वाने हेतु………समय था अखिलेश राज का??
आज जो सपा पार्टी के लोग सवाल उठा रहे, उन्हें जवाब देना चाहिए कि 2016 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा गन्ना भुगतान पर ब्याज देने के आदेश को किस सरकार ने यूपी में नकार दिया था? एक बात और जयंत चौधरी …चौधरी चरण सिंह जी, चौधरी अजित सिंह जी का खून है, मौका मिलते ही किसान के लिए काम करेंगे, चौधरी चरण सिंह जी के मान सम्मान को ऊंचा करेंगे और जवानों के सम्मान को बढ़ाएंगे। उदाहरण देने की जरूरत नहीं नतीजा सामने है!
हरियाणा में ट्रांसपोर्ट खर्च पर कुंतल 23 रूपये है और यूपी में 8 रूपये है इसलिए रेट का अंदाजा इसे ध्यान में रखकर करो, गन्ने का मुद्दा नहीं छोड़ा, जीएसटी का मुद्दा नहीं छोड़ा, अग्निवीर का भी नहीं छोड़ा, जल्द ही उसमें भी नतीजे मिलेंगे! तो विपक्ष वालो विरोध करो लेकिन मर्यादा में रहकर मुद्दों पर सवाल करो, कोई दिक्कत नहीं! विपक्ष जितनी मजबूती से सकारात्मक मुद्दे उठाएंगे उतनी ही सत्ता हल करने का प्रयास करेगी, क्योंकि जनता में अच्छा संदेश देने का सभी प्रयास करते है!

इसे भी पढ़ें:  अफसरों को लेकर आधी रात सुरक्षा परखने सड़कों पर उतरे एसएसपी संजय वर्मा

https://www.facebook.com/sudhir.bhartiya.1/posts/pfbid02KdXWmHopH4dun2aaRpE3bYY3We2jREJ9uWuQnqnDAdgctUQAZueeiLtM6GHWUoWol

सुधीर की इस पोस्ट पर मिली जुली प्रतिक्रिया भी लोग कर रहे हैं, लेकिन शायद सुधीर अपनी वो जेल यात्रा भूल गये, जो भाजपा के राज में ही उनको करनी पड़ी। हम याद दिला दें कि जुलाई 2022 में कक्षा 11 में एक छात्र का प्रवेश नहीं होने पर सुधीर भारतीय और सार्थक लाटियान ने डीएवी इंटर कॉलेज में धरना दिया था, भारी हंगामा हुआ। प्रधानाचार्य ने रालोद नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया और सुधीर भारतीय सहित अन्य आरोपियों को जेल भेज दिया गया था।

Also Read This

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

खतौली स्थित श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवा निवृत्त अध्यापकों के सम्मान में एक भावुक और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए रामकुमार पुंडीर, सुधीर कुमार पांडेय और अजय जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय से पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके कई अध्यापकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बिजेन्द्र कुमार, कामेश्वर, आदीश जैन, राजपाल, ऋषिपाल और विमला को भी मंच पर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय आत्मीय बना रहा और विद्यालय परिवार ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव जैन

Read More »

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »

सीएम योगी अपने हाथों से करेंगे अहिल्याबाई की नई मूर्ति का अनावरण

13 अपै्रल को अस्पताल चौराहे पर पहुुंच रहे सीएम योगी और जयंत, नवीन स्मारक का होगा लोकार्पण, भगवा रंग में रंगने लगा पूरा शहर, सड़कों की दशा सुधरी, अस्पताल पटरी से हटवाया गया अतिक्रमण मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शहर में उत्साह और तैयारियों का माहौल चरम पर है। जिला अस्पताल के चौराहे पर स्थित अहिल्याबाई स्मारक के सौन्दर्यकरण के बाद इसके लोकार्पण को लेकर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चौराहे पर पहुंचने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पूरे शहर को भगवा रंग में सजाया जा रहा है, सड़कों की दशा में तेजी से सुधार किया गया है और अस्पताल के आसपास

Read More »

जीएसटी का बड़ा छापा, श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर पकड़ी गई बड़ी टैक्स चोरी

मुजफ्फरनगर की कई औद्योगिक इकाईयों पर हुई जीएसटी की रेड, रिकॉर्ड खंगालने में उजागर हुईं गंभीर अनियमितताएं मुजफ्फरनगर। सीएम योगी के आगमन की तैयारियों से उत्पन्न जश्न में डूबे जनपद मुजफ्फरनगर में कर चोरी के खिलाफ जीएसटी विभाग की सख्त कार्रवाई ने औद्योगिक क्षेत्र में हलचल मचा दी है। जिले की प्रमुख खाद उत्पादन इकाई पर लंबी छापेमारी के बाद बड़ी वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं, जिससे प्रशासनिक सख्ती और बढ़ने के आसार हैं। मुजफ्फरनगर जनपद में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जानसठ रोड स्थित श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर व्यापक छापेमारी की। यह कार्रवाई शुक्रवार को शुरू हुई और

Read More »

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब, इमरजेंसी संकेत से हड़कंप

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब होने की घटना ने हलचल बढ़ा दी है। अमेरिकी नौसेना का सर्विलांस ड्रोन एमक्यू-४सी ट्राइटन करीब तीन घंटे तक होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी की निगरानी करने के बाद अचानक रडार से ओझल हो गया। इससे पहले उसने इमरजेंसी अलर्ट कोड ७७०० भेजा था। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसे मार गिराया गया या उसके गायब होने की कोई दूसरी वजह है। बताया गया है कि ड्रोन इटली के नेवल एयर स्टेशन सिगोनेला की दिशा में लौटता दिख रहा था। इसी दौरान उसकी उड़ान में अचानक बदलाव नजर आया और फिर वह हवा में ही गायब हो

Read More »