कीया कार की बुकिंग में युवती से धोखाधड़ी, 6.50 लाख लेकर भी नहीं की डिलीवरी

पुलिस से युवती को नहीं मिला न्याय, कोर्ट के आदेश पर कीया शोरूम के जीएम सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। कीया कार शोरूम का घोटाला एक बार फिर से सामने आया है। एक युवती द्वारा कीया कार को शोरूम पर पहुंचकर बुक कराया गया। दो किश्तों में 6.50 लाख रुपये की रकम जमा कराई गई, इसके बाद पता चला कि धोखाधड़ी हो गई। कीया शोरूम के जीएम ने भरोसा दिया कि कार की डिलीवरी जरूर की जायेगी, लेकिन शोरूम से युवती को कार डिलीवर नहीं की गई। पैसे देने से भी इंकार कर दिया गया। युवती न्याय पाने के लिए थाने से लेकर पुलिस कप्तान तक पहंुची, परंतु उसकी शिकायत पर कोई कदम नहीं उठाया गया तो उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर अब पुलिस ने कीया शोरूम के जीएम और मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है।
जनपद शामली के थाना झिंझाना निवासी साहिबा पुत्री साजिद की शिकायत पर कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश पुलिस को दिए। साहिबा ने अपनी शिकायत में बताया कि मन्सूरपुर क्षेत्र में मेरठ रोड पर स्थित आइकोनिक कीया मोटर्स कार शोरूम पर उनके द्वारा अक्टूबर 2024 में एक कार कीया सेल्टोस एचटीके खरीदने के लिए सम्पर्क किया। कार पसंद आने के बाद शोरूम के मैनेजर को बुकिंग के लिए टोकन मनी के रूप में 50 हजार रुपये जमा कराये, मैनेजर द्वारा इसके लिए रसीद उपलब्ध करा दी थी।
साहिबा ने बताया कि कुछ दिनों बाद वो कार की डिलीवरी डेट कन्फर्म करने के लिए मन्सूरपुर स्थित कीया कार शोरूम पर गई तो मैनेजर ने बताया कि इसके लिए छह लाख रुपये कंपनी के बैंक अकाउंट में जमा कराने होंगे और मैनेजर ने महैल्का मोटर्स प्रा.लि. परतापुर मेरठ एसबीआई का बैंक खाता नम्बर दिया। साहिबा ने बताया 31 दिसम्बर 2024 को इस खाते में उनके द्वारा छह लाख रुपये जमा कराने का प्रयास किया, लेकिन यह रकम जमा नहीं हो पाई। इसी बीच एक महिला का फोन आया और रुपये जमा करने के सम्बंध में पूछताछ करते हुए बताया कि आप शोरूम पर जाकर नकद भी जमा करा सकते हैं।
साहिबा के अनुसार वो अपने रिश्तेदार जावेद पुत्र दाऊद निवासी ग्राम पलडा बागपत और आस मौहम्मद पुत्र इस्बुदीन ग्राम नरा मन्सूरपुर के साथ एक जनवरी 2025 को आइकोनिक कीया कार शोरूम मन्सूरपुर पहंुची और मैनेजर से मिलीं। मैनेजर ने महेल्का मोटर्स के जीएम शशांक से फोन पर बात कराई और दोनों ने उसको विश्वास दिलाया कि वो छह लाख नकद जमा करा सकती हैं, उनको पूरा भरोसा दिया तो उन्होंने छह लाख रुपये नकद जमा किये और अगले दिन मेरठ शोरूम से रसीद मंगाकर मैनेजर ने उनको सौंपते हुए बताया कि 20 फरवरी को कार डिलीवर कर दी जायेगी। साहिबा का कहना है कि उनको 13 फरवरी को पता चला कि आइकोनिक कीया कार शोरूम मन्सूरपुर के लोग कार बुकिंग का काफी लोगों का पैसा लेकर भाग गये हैं। वो भी वहां पहुंची तो पता चला कि अब बुक की गई गाड़ियां मेरठ शोरूम से मिलेंगी। साहिबा कई बार अपने रिश्तेदारों के साथ मेरठ शोरूम महेल्का मोटर्स पहुंची, लेकिन पहले तो कर्मचारियों ने उनको टरकाया और फिर कार डिलीवर करने से साफ मना कर दिया। साहिबा ने आरोप लगाया कि मैनेजर और जीएम शशांक ने उनके साथ धोखाधड़ी करते हुए 6.50 लाख रुपये हड़प लिये। युवती की शिकायत पर मन्सूरपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के साथ ही कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  स्कूल के सामने भरे पानी से बढ़ी परेशानी, बच्चे का फिसलकर टूटा हाथ

Also Read This

होली से पहले वेतन भुगतान, शिक्षा विभाग सक्रिय

होली से पहले वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन 2 मार्च 2026 तक जारी करने के निर्देश दिए हैं। त्योहार को देखते हुए यह आदेश कर्मचारियों को समय पर आर्थिक राहत देने के उद्देश्य से जारी किया गया है। इसे भी पढ़ें:  गंगा से रेत निकाल रहे मजदूर को खींचकर ले गया मगरमच्छ होली से पहले वेतन भुगतान क्यों जरूरी? जारी निर्देश में कहा गया है कि 2 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को रंगोत्सव मनाया जाएगा। ऐसे में कर्मचारियों को त्योहार से पहले वेतन मिल सके, इसके लिए विशेष व्यवस्था की

Read More »

प्यार में हारी 21 साल की यूट्यूबर!: चाचा के घर फांसी लगाकर दी जान

हैदराबाद-  हैदराबाद में एक 21 साल की यूट्यूबर ने आत्महत्या कर ली। युवती की पहचान कोमली के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह प्रेम प्रसंग में नाकामी के कारण तनाव में थी। करीब एक साल पहले उसका अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, कोमली ने बुधवार को मणिकोंडा की चित्रापुरी कालोनी में अपने चाचा के घर पर फांसी लगा ली। वह मूल रूप से विशाखापत्तनम की रहने वाली थी। यह घटना रायदुर्गम पुलिस स्टेशन के इलाके में हुई। कोमली के परिवार वालों की शिकायत के

Read More »

खतौली एसआईआर विशेष अभियान से मतदाता जागरूकता

खतौली एसआईआर विशेष अभियान के तहत शक्ति केंद्र देवी मंदिर कन्या इंटर कॉलेज पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। अभियान के अंतर्गत बूथ संख्या 299, 300 एवं 301 (उच्च प्राथमिक विद्यालय, पक्का बाग) पर मतदाता जागरूकता और संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण को लेकर विशेष कार्य किया गया। कार्यक्रम में बूथ स्तर की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगे की रणनीति तय की गई। खतौली एसआईआर विशेष अभियान: बूथ स्तर पर फोकस क्षेत्र पूर्व विधायक विक्रम सिंह सैनी ने शक्ति केंद्र पहुंचकर अभियान की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि बूथ स्तर पर अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाकर अभियान

Read More »

खतौली पैतृक संपत्ति विवाद में जान से मारने की धमकी

खतौली पैतृक संपत्ति विवाद में ढाकन चौक निवासी डॉ. मौ० शाहनवाज़ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रार्थना-पत्र भेजकर उच्चस्तरीय हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी पैतृक भूमि पर अवैध कब्जा कर पुनः निर्माण कराया जा रहा है और परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। मामले में उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई और पुलिस संरक्षण की मांग की है। डॉ. मौ० शाहनवाज़ के अनुसार ग्राम सराय रसूलपुर, थाना मंसूरपुर स्थित लगभग 160 वर्ग गज पैतृक भूमि पर उनके सगे भाई नासिर और अन्य लोगों द्वारा कथित अवैध कब्जा कर उसे बेचने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया

Read More »
सेठ जुम्मा लाल रूठिया द्वारा दिया गया 35000 रुपये कर्ज

अंग्रेजों ने लिया 35000 का कर्ज, 109 साल बाद पोते ने खोला हिसाब!

1917 ब्रिटिश सरकार कर्ज मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। मध्य प्रदेश के सीहोर से सामने आए इस ऐतिहासिक विवाद में दावा किया गया है कि प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेजी हुकूमत ने 35000 रुपये का कर्ज लिया था। अब 109 साल बाद उसी रकम को लेकर कानूनी पहल शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीहोर के प्रतिष्ठित व्यापारी सेठ जुम्मा लाल रूठिया ने वर्ष 1917 में ब्रिटिश प्रशासन की आर्थिक मदद की थी। उस समय युद्ध के कारण प्रशासन को धन की आवश्यकता थी। बदले में लिखित दस्तावेज दिए गए, जिनमें कर्ज लौटाने का वादा दर्ज था। इसे भी पढ़ें:  नेपाल की हिंसा में फंसे

Read More »