तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बुज़ुर्ग की मौत, घर से बाहर निकलते ही हुआ हादसा

बुढ़ाना की बायवाला चौकी के पास दुर्घटना, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, वाहन चालक की तलाश

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना क्षेत्र में रविवार को सड़क हादसे में एक 62 वर्षीय बुज़ुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह किसी कार्य से घर से बाहर निकले थे और अचानक एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बायवाला चौकी क्षेत्र के निकट हुआ। मृतक की पहचान शमीम उर्फ़ कालू पुत्र अब्दुल हमीद निवासी मोहल्ला कस्साबान कस्बा बुढ़ाना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शमीम उर्फ़ कालू किसी कार्य से घर से बाहर निकले थे, तभी एक तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें ज़ोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शमीम गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना पर बायवाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन भी अस्पताल पहुंच गये थे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-जानलेवा शीत में बेसहारों के लिए धरती पर उतरा प्रशासन

बुजुर्ग की मौत पर परिवार में गम नजर आया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि वाहन और चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी थी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं और रात के समय गश्त बढ़ाई जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  विपक्ष को जनता ने नकारा, यूपी में होगा और भी बुरा हालः कपिल देव

Also Read This

देवबंद हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर/देवबंद। देवबंद क्षेत्र में गुमशुदगी से शुरू हुआ मामला हत्या तक पहुंच गया। करीब तीन दिन की तलाश के बाद जिस पिंटू का शव आखलौर खेड़ी क्षेत्र के नाले में मिला था, उस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना देवबंद पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल ईंट का अद्धा, मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक आरोपी की खून से सनी शर्ट बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र इसम और गगन पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम आखलौर,

Read More »

दर्द के बीच दौड़ी जिंदगी, 102 एंबुलेंस में गूंजी नवजात की पहली किलकारी

ईएमटी प्रियंका की सूझबूझ से चलते रास्ते में हुआ सुरक्षित प्रसव, मां-बेटा स्वस्थ खतौली 26 मई, मंगलवार। कभी-कभी कुछ पल जिंदगीभर की खुशी बन जाते हैं। मंगलवार सुबह खतौली क्षेत्र में ऐसा ही भावुक और राहत भरा दृश्य देखने को मिला, जब अस्पताल पहुंचने से पहले ही 102 एंबुलेंस नवजात के जन्म की साक्षी बन गई। एंबुलेंस के भीतर गूंजी मासूम की पहली किलकारी ने परिवार के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों के चेहरे भी खुशी से खिला दिए।खतौली क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी भुवनेश्री (21) पत्नी गौरव को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार घबराया हुआ था, लेकिन 102 एंबुलेंस सेवा उम्मीद बनकर समय पर पहुंची। महिला ईएमटी प्रियंका और पायलट

Read More »

टिहरी में डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग की भूमि पर सुनवाई, 5 मामलों में फिर मूल्यांकन के निर्देश

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। कोटी कॉलोनी से डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग निर्माण के लिए अर्जित भूमि और परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भू-स्वामियों की आपत्तियों को सुना गया और गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर 18 भूमि एवं भवन स्वामियों के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह सुनवाई भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिनियम 2013 की धारा-33 के तहत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य उन मामलों की स्थिति साफ करना था, जिनमें भू-स्वामियों ने अर्जित भूमि, भवन या अन्य परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसे भी पढ़ें: 

Read More »