दो सभासदों के खिलाफ डीएम ने बैठाई जांच, एनएसए ने की थी शिकायत

मानसिक उत्पीड़न के मामले में नगरपालिका परिषद् के सभासदों के खिलाफ एडीएम प्रशासन और एसपी क्राइम को सौंपी जांच

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के दो सभासदों के खिलाफ जिलाधिकारी ने एक सरकारी चिकित्सक की शिकायत पर जांच बैठा दी है। मामले में चिकित्सक ने सभासदों पर मानसिक उत्पीड़न करने का गंभीर आरोप लगाया है। इसके लिए शिकायत मिलने पर डीएम ने एडीएम प्रशासन और एसपी क्राइम को जांच अधिकारी नामित करते हुए एक सप्ताह के भीतर आख्या तलब की है। सभासदों के खिलाफ जांच बैठने पर अभी तक शांत नजर आ रही पालिका में नई खींचतान और हलचल बन गई है। वहीं सभासदों ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि वो जनता के हितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं और जांच समिति में अपना पक्ष रखेंगे।
नगरपालिका परिषद् के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही की शिकायत पर डीएम उमेश मिश्रा ने नगरपालिका के दो सभासदों के खिलाफ जांच बैठा दी है। डॉ. शाही ने एक नवम्बर को प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय एडीएम प्रशासन संजय सिंह को पत्र लिखकर दोनों सभासदों की शिकायत करते हुए गंभीर आरोप लगाये थे। डॉ. शाही के आरोपों के अनुसार 01 नवंबर को वो टाउनहाल स्थित अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह के कार्यालय में मौजूद थे, तो दोनों सभासदों ने वहां पर आकर एक छोटी सी बात को तूल देकर ईओ से यह मांग करने लगे कि पालिका से उनको हटाया जाये। सभासदों से जब ईओ ने इसका कारण पूछा तो उन्होंने बताया था कि वो आज ही भगत सिंह रोड से होकर आ रहे हैं और वहां पर कई जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। जबकि ईओ ने रात्रि कालीन सफाई अभियान में लगी टीम के सुपरवाइजर से सफाई कार्य कराये जाने के बारे में पूछताछ की गई तो बताया कि रात में ही टीम ने सफाई की थी। डॉ. शाही का आरोप है कि दोनों सभासद मिलकर एक सुनियोजित साजिश के तहत उनका उत्पीड़न उसी दिन से कर रहे हैं, जबसे सीएमओ द्वारा उनकी तैनाती पालिका में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर की है। करीब चार माह में कई बार दोनों सभासदों ने उनके साथ अभद्रता की।
डॉ. शाही की इस शिकायत पर प्रभारी अधिकारी ने डीएम उमेश मिश्रा को जानकारी दी। डीएम ने शुक्रवार को प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए दोनों सभासदों के खिलाफ जांच बैठा दी है। डीएम ने इसके लिए आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया कि नगरपालिका के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही द्वारा एक नवंबर को की गई शिकायत के निस्तारण के लिए दोनों सभासदों पर लगाये गये आरोपों को लेकर दो सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। इसमें एडीएम प्रशासन संजय सिंह और एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ को जांच दी गई है। डीएम ने जांच समिति को एक सप्ताह में प्रकरण की जांच कर आख्या देने के निर्देश भी दिए हैं।
वहीं सभासदों का कहना है कि डॉ. शाही का आचरण भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहा है, वो पूर्व में भी पीएम हाउस पर रिश्वत प्रकरण में आरोपी बनाये गये हैं। इसके साथ ही पालिका में भी उनका कार्य संतोषजनक नहीं है। सभासदों के साथ ही जनता की भी शिकायत बनी रही है और हम शहर में अपने वार्ड की जनता के हितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जांच समिति गठित होने की जानकारी मिली है। अब जांच के लिए सहयोग करने और अपना जवाब प्रस्तुत करने के लिए तैयार हैं, लेकिन डॉ. शाही के भ्रष्ट आचरण को बर्दाश्त नहीं करेंगे। वो एक एमबीबीएस एमडी डिग्री धारक चिकित्सक हैं, ऐसा क्या है कि वो नगरपालिका में कूड़ा और गंदगी वाला काम नहीं छोड़ पा रहे हैं। इसकी भी जांच की मांग हम कर रहे हैं। वहीं डॉ. शाही का कहना है कि पीएम हाउस प्रकरण में जांच सीओ रूपाली राय ने की थी और उन्होंने जांच में उनको दोष मुक्त कर दिया था।

इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी में मुकदमे की रंजिश में हिंसा, दो पक्षों में जमकर संघर्ष

कम्पनी बाग से एक करोड़ रुपये के हरे भरे पेड़ कटवाने में डॉ. शाही की मिलीभगत!

मुजफ्फरनगर पालिका के सभासदों ने 03 नवंबर को सीएमओ को एक पत्र लिखा है। इसमें आरोप लगाये गये हैं कि अक्टूबर माह में कंपनी बाग के सौन्दर्यकरण का कार्य करा रही कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस के ठेकेदार ने वाटिका प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय शाही की मिलीभगत से करीब एक करोड़ रुपये कीमत के हरे भरे पेड़ काटकर गायब करा दिये। इसकी पोल खुलने पर कंपनी बाग से पालिका की बोर्ड मीटिंग तक हंगामा हुआ। उन्होंने सीएमओ से मांग करते हुए कहा कि वाटिका से पेड़ कटाने की जानकारी होने पर भी डॉ. शाही ने कोई संज्ञान नहीं लिया, जिस कारण उनकी जिम्मेदारी तय करते हुए मुकदमा दर्ज कराने, कार्यदायी संस्थान सीएंडडीएस को अवैध कटान कराने पर काली सूची में डालने और दोषियों पर एफआईआर दर्ज कराने और राजस्व हानि की वसूली करने, वाटिका प्रभारी डॉ. अजय को पालिका से स्थानांतरित करते हुए उनके कार्यकाल की जांच कराने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  लाउडस्पीकर उतरवाने मस्जिद पहुंचे चौकी इंचार्ज ने की मोअज्जिन संग मारपीट

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी में मुकदमे की रंजिश में हिंसा, दो पक्षों में जमकर संघर्षस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के नन्हे बच्चों का फन टूर पर की जमकर मस्तीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी में मुकदमे की रंजिश में हिंसा, दो पक्षों

Read More »