मुजफ्फरनगर के अधिवक्ता अमित डागा बने हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जारी की 90 सीनियर एडवोकेट्स की सूची, परिवार और शहर में खुशी की लहर

मुजफ्फरनगर। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हाल ही में 90 अधिवक्ताओं को सीनियर एडवोकेट के रूप में नामित किया है, जिनमें मुजफ्फरनगर के अधिवक्ता अमित डागा का नाम भी शामिल है। इस उपलब्धि से जिले में गर्व और खुशी का माहौल बना हुआ है।
हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल मंजीत सिंह श्यौरण द्वारा 5 नवम्बर को जारी की गई सूची में उन अधिवक्ताओं के नाम शामिल हैं, जिन्होंने लंबे समय से न्यायालय में उल्लेखनीय कार्य और उत्कृष्ट पेशेवर आचरण के माध्यम से न्यायिक प्रणाली में योगदान दिया है। अमित डागा एडवोकेट वर्ष 2012 से इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे हैं और उन्होंने विभिन्न संवैधानिक एवं दीवानी मामलों में अपनी कानूनी दक्षता का परिचय दिया है। उनके सीनियर एडवोकेट के रूप में चयन से मुजफ्फरनगर के अधिवक्ता समुदाय में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
परिवार के सदस्यों ने भी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल अमित डागा बल्कि पूरे जनपद के लिए गौरव की बात है। अधिवक्ता समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर स्थानीय बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि अमित डागा की मेहनत, लगन और न्याय के प्रति समर्पण ने उन्हें यह सम्मान दिलाया है। यह उपलब्धि युवा अधिवक्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर हादसे में मां-बेटे की मौत, पति जिंदगी से जूझ रहा

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मकर संक्रांति पर भक्ति और सेवा की बही बयार, विभिन्न स्थानों पर खिचड़ी वितरणस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  जागाहेड़ी टोल प्लाजा पर भाकियू तोमर का प्रदर्शन, टोल कराया फ्रीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-एक दिन की एसडीएम बनकर छात्रा नित्या ने संभाली

Read More »