रोडवेज बसों के अवैध स्टैण्ड के खिलाफ एस.डी. पब्लिक स्कूल के बाहर अभिभावकों का हंगामा

रोजाना बसों की तेज रफ्तार से बच्चों की सुरक्षा पर संकट, अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम

मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन के निकट स्थित एस.डी. पब्लिक स्कूल के जूनियर विंग के बाहर गुरुवार को अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। रोजाना रोडवेज बसों के तेज रफ्तार से गुजरने और स्कूल गेट के सामने बने अवैध बस स्टैण्ड से परेशान अभिभावकों का सब्र आखिरकार टूट गया। कई बार शिकायत करने के बावजूद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो अभिभावक एकजुट होकर स्कूल पहुंचे और स्कूल इंचार्ज से तीखे अंदाज में बातचीत की। अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन से सवाल किया कि क्या वे किसी अनहोनी घटना का इंतजार कर रहे हैं? उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 10 दिनों के भीतर बसों के ठहराव और रफ्तार पर नियंत्रण नहीं किया गया तो वे स्कूल गेट के बाहर धरने पर बैठेंगे।
एस.डी. पब्लिक स्कूल के जूनियर विंग रेलवे स्टेशन के पास है, यहीं पर एसएसपी का सरकारी आवास, रोडवेज बस स्टैण्ड, एक इंटर कॉलेज और एक गुरूद्वारा भी है। इस स्कूल के ठीक बाहर रोडवेज बसों का एक अवैध स्टैण्ड बना हुआ है। बसें यहां बिना किसी अनुमति के रुकती हैं और तेज रफ्तार से गुजरती हैं। स्कूल में आने-जाने वाले छोटे बच्चों के लिए यह स्थिति किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। अभिभावकों का कहना है कि हर सुबह और दोपहर बसों की आवाजाही के समय बच्चों को सड़क पार कराने में जान पर बन आती है।
इस समस्या को पहले भी नगर की सभासद सीमा जैन पत्नी विकल्प जैन ने गंभीरता से उठाया था। उन्होंने पालिकाध्यक्ष और संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर स्कूल गेट के पास बसों के ठहराव पर रोक लगाने तथा यातायात पुलिस कर्मियों की तैनाती की मांग की थी। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने भी रोडवेज डिपो के एआरएम को पत्र भेजकर कड़ी चेतावनी दी थी और त्वरित समाधान के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। अभिभावकों का कहना है कि प्रशासन और रोडवेज अधिकारी तब तक नहीं जागेंगे जब तक कोई बड़ी घटना नहीं हो जाती।
हंगामे के दौरान अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन को 10 दिन की समय-सीमा दी है। उनका कहना है कि यदि इस अवधि में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो सभी अभिभावक मिलकर स्कूल गेट के बाहर धरना देंगे और उच्चाधिकारियों से भी शिकायत करेंगे। अभिभावकों का साफ कहना है कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अभिभावकों का हंगामा इस बात का स्पष्ट संकेत है कि जिला प्रशासन, स्कूल प्रबंधन और रोडवेज अधिकारी समस्या से अवगत होने के बावजूद लापरवाह बने हुए हैं। इलाके के लोगों का कहना है कि जब तक अवैध बस स्टैण्ड को हटाया नहीं जाता और यातायात व्यवस्था दुरुस्त नहीं की जाती, तब तक बच्चों की सुरक्षा खतरे में बनी रहेगी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-चयनित अनुदेशकों को मिला नियुक्ति पत्र, परिवारों में जश्न का माहौल

Also Read This

खतौली: जिम संचालक पर जानलेवा हमला, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग 

खतौली नगर में उस समय सनसनी फैल गई जब यूनिवर्सल फिटनेस जिम के संचालक विशाल चौधरी पर उनके ही घर में घुसकर कुछ लोगों द्वारा जानलेवा हमला कर दिया गया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विशाल चौधरी अपने घर पर मौजूद थे, तभी उनके घर के सामने रहने वाले कुछ लोगों ने अचानक घर में घुसकर उन पर हमला बोल दिया। हमले में विशाल चौधरी को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी दहशत में आ गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति

Read More »

मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजा

मुजफ्फरनगर। अपै्रल माह की बात करें तो भाजपा नेता होने का दावा करने वाले लोगों पर योगीराज में कानूनी शिकंजा भी खूब कस रहा है। कानून के शिकंजे में भाजपा नेताओं का यह तीसरा केस है। अभी हाल ही में जब 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में दौरा प्रस्तावित हुआ तो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम भी तय हुआ, इसके लिए नगरपालिका की ओर से कच्ची सड़क का निर्माण कार्य रातों रात कराया जा रहा था। यहां पहुंचे तथाकथित भाजपा नेता अभिषेक शर्मा ने भी शराब के नशे में रात को खूब हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई और पुलिस कर्मियों के साथ

Read More »

आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक, सभासद का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

वार्ड 37 के सभासद अमित पटपटिया ने जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान न होने पर जन आंदोलन की चेतावनी मुजफ्फरनगर। शहर के कई इलाकों में बढ़ते आवारा पशुओं के हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को वार्ड 37 के नगरपालिका परिषद् सभासद अमित पटपटिया ने क्षेत्रवासियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शहर के कई मोहल्लों में आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक पर तत्काल कार्रवाई की

Read More »

आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली- नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में उनके कई अहम मुद्दों पर बात करने की संभावना है, जिनमें महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी पीएम बोल सकते है। पूरे देश की नजर इस संबोधन पर टिकी हुई है।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे देश को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि नवरात्र के पहले दिन से ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स’ की शुरुआत होगी और ‘जीएसटी बचत महोत्सव’ की भी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया था कि इस पहल से आम लोगों की बचत बढ़ेगी और रोजमर्रा की चीजें पहले से ज्यादा

Read More »