दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधनः 89 वर्ष की उम्र में बॉलीवुड का ‘ही-मैन’ विदा

मुंबई में सांस की समस्या के चलते ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया था, विले पार्ले श्मशान घाट पर सुरक्षा बढ़ाई गई

मुंबई। बॉलीवुड के उन स्टार्स में से एक, जिन्हें ही-मैन ऑफ़ बॉलीवुड कहा जाता था, धर्मेंद्र ने सोमवार दोपहर को आखिरी सांस ली। उनकी मौत की खबर ने न सिर्फ फिल्म जगत बल्कि देश भर के प्रशंसकों को गहरे सदमे में डाल दिया है। मुंबई में वरिष्ठ अभिनेता धर्मेंद्र का 89 की उम्र में निधन हो गया है। यह जानकारी कई प्रतिष्ठित न्यूज़ एजेंसियों ने जारी करते हुए इस बार पुष्टि की है।
धर्मेंद्र को सांस संबंधी दिक्कतों के बाद पिछले दिनों मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्टों में कहा गया कि उनकी तबीयत गंभीर हो गई थी और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। उनकी टीम और इलाज में लगे डॉक्टरों ने कुछ समय पहले यह बताया था कि उनकी हालत स्थिर है और वे घर पर भी इलाज जारी रख सकते हैं। लेकिन बाद में स्वास्थ्य बिगड़ने की बात सामने आई, और सोमवार के दिन उनकी मृत्यु की खबरें भी आ गईं।
इससे पहले 11 नवंबर को अस्पताल से हीह उनके निधन की झूठी खबर फैल गई। प्रारंभिक रिपोर्टों में कहा गया था कि धर्मेंद्र का निधन 10 नवंबर की रात हुआ था। अगली सुबह यह खबर तेजी से फैल गई, लेकिन इससे पहले कुछ सोशल मीडिया रिपोर्ट्स ने गलतफहमी फैला दी थीं, इसको लेकर परिवार ने गहरी नाराजगी जताई थी और 12 नवंबर को अस्पताल से डिस्चार्ज कर परिजन उनको घर ले गये थे। सोमवार को उनके निधन की पुष्टि के बाद, बॉलीवुड जगत और प्रशंसकों में मातम छा गया है। धर्मेंद्र के निधन की खबर फैलने के बाद विले पार्ले श्मशान घाट पर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। सेलेब्स और प्रशंसक श्मशान घाट पर पहुंचने लगे हैं ताकि अंतिम श्रद्धांजलि दे सकें।
धर्मेंद्र का बॉलीवुड में योगदान असाधारण रहा। उनकी करियर की अवधि लगभग छह दशकों की थी और उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया। उनकी सबसे यादगार भूमिकाओं में ‘शोले का वीरू, रोमांटिक और एक्शन फिल्मों में उनकी दमदार छवि शामिल है। उनकी सरलता, अभिनय शक्ति और स्क्रीन पर मौजूदगी ने उन्हें सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक प्रतीक बना दिया था। उन्होंने बॉलीवुड में ही मैन की उपाधि हासिल की। उनके दोनों पुत्र सन्नी देओल और बॉबी देओल के साथ ही उनका पौत्र भी फिल्मी दुनिया में नाम कमा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ एक करोड़ नगद लेनदेन पर नोटिस की तैयारी

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  समीर वानखेड़े ने शाहरुख खान व रेड चिलीज़ पर मानहानि का दावा दायर कियागर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ

Read More »