मददगार बनेंगे फोन नम्बरः एसआईआर में हो रही परेशानी, तो डायल करें 1950

वोटर लिस्ट से जुड़ी सभी शिकायतों के लिए 1950 सहित तीन नंबरों पर मिलेगा समाधान, 7 फरवरी 2026 तक चलेगा विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर। मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन मुज़फ्फरनगर ने बड़े पैमाने पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (ैप्त्) को अधिक प्रभावी और जनसुलभ बनाने के लिए कलैक्ट्रेट परिसर में डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर स्थापित कर दिया गया है, जहां मतदाता अपने नाम, पता, त्रुटि सुधार और अन्य समस्याओं से संबंधित जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा के दिशा-निर्देशन में मुज़फ्फरनगर जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को सुचारु रूप से संचालित करने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में जिला प्रशासन ने कलैक्ट्रेट मुज़फ्फरनगर में डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर (डीसीसी) स्थापित किया है, जो मतदाताओं की शिकायतों और सूचनाओं के निस्तारण हेतु पूर्णतः सक्रिय हो चुका है।
बताया गया कि निर्वाचक नामावली से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या, जैसेकृनाम जुड़वाना, कटवाना, पता संशोधन, उम्र सुधार, या किसी अन्य त्रुटि के समाधान के लिए नागरिक टोल-फ्री नंबर 1950, तथा फोन नंबर 0131-2436918 और 0131-2433023 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन के अनुसार, इन नंबरों पर कार्यालय अवधि के दौरान किसी भी कार्य दिवस में बात कर आवश्यक जानकारी ली जा सकती है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य तेजी से जारी है। यह अभियान 4 नवम्बर 2025 से प्रारंभ हुआ है, जो विभिन्न चरणों से गुजरते हुए 7 फरवरी 2026 तक चलेगा। इस दौरान नागरिकों को अपने मतदाता विवरण की पुष्टि करने और आवश्यक संशोधन कराने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
कहा गया है कि मतदाता सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर, कलैक्ट्रेट मुज़फ्फरनगर में भी डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर पूर्ण क्षमता से कार्यरत है। प्रशासन का कहना है कि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठाएं ताकि अंतिम मतदाता सूची पूरी तरह त्रुटिरहित और अद्यतन हो सके। इसी क्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी निर्वाचक नामावली अवश्य जांच लें। जिन पात्र नागरिकों के नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं, वे निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन कर अपना नाम दर्ज करवाएं, ताकि आगामी चुनावों में निर्बाध रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

इसे भी पढ़ें:  मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी वाहन चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  मिशन शक्तिः चंडी बन गई खाकी, पुलिस

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  सहायक अध्यापक परीक्षा की कॉपियों को कूड़ा गाड़ी में ढुलवाया, डीएम भड़केफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने 64 लाख से खरीदी 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियाँ कीं रवानाइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  सहायक अध्यापक परीक्षा की कॉपियों को कूड़ा गाड़ी में ढुलवाया, डीएम भड़केलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार,

Read More »