STF का बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह लखनऊ से गिरफ्तार, कफ सिरप कांड में था फरार

लखनऊ में कोडीनयुक्त कफ सिरप तस्करी मामले में फरार चल रहा STF का बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह आखिरकार गिरफ्तार हो गया। STF ने मंगलवार को उसे लखनऊ से दबोच लिया। उसके खिलाफ एक दिन पहले ही लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। कफ सिरप मामले में उसका नाम सामने आने के बाद वह फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि आलोक की पूर्वांचल के बाहुबली और पूर्व सांसद धनंजय सिंह के साथ कई तस्वीरें भी वायरल हैं।

 

STF द्वारा पकड़े जाने के बाद आलोक ने पूछताछ में दावा किया कि वह खुद सरेंडर करने जा रहा था और इसके लिए लखनऊ कोर्ट में अर्जी भी दाखिल कर चुका था, लेकिन उससे पहले ही STF ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कफ सिरप तस्करी प्रकरण में अब तक कुल तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं—27 नवंबर को अमित सिंह टाटा, 30 नवंबर को भोला जायसवाल और अब आलोक सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि हुई है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-संजीव-मुख्तार गैंग का शार्प शूटर शाहरुख पठान ढेर

 

आलोक का पैतृक घर चंदौली में है, जबकि लखनऊ के नाका स्थित मोतीनगर में उसका दूसरा घर है। उसका नाम पहली बार 2006 में उस समय सामने आया था, जब प्रयागराज के एक कारोबारी से लखनऊ में 4 किलो सोना लूटने के मामले में पांच पुलिसकर्मियों समेत सात लोगों को आरोपी बनाया गया था। आरोपियों में दरोगा संतोष सिंह, बृजनाथ यादव, तत्कालीन क्राइम ब्रांच के सिपाही सुशील पचौरी, आलोक सिंह, संतोष तिवारी, नीरज गुप्ता और सुभाष शामिल थे। पुलिस ने उस समय 3 किलो सोना बरामद करने का दावा किया था।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में बच्चों को कराया पंजाब का वर्चअल टूर

 

इस मामले के बाद आलोक सिंह और सुशील पचौरी को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। हालांकि कोर्ट में मामला जाने के बाद फैसला आलोक सिंह के पक्ष में आया और 27 सितंबर 2022 को उसे सेवा में बहाल कर दिया गया।

 

इसके बाद भी आलोक का विवादों से नाता बना रहा। नाका क्षेत्र में एक व्यापारी से लूट समेत कई संगीन आरोप उस पर लगे, जिसके बाद उसे लाइन हाजिर कर दिया गया। इसी दौरान उसकी नजदीकियां पूर्व सांसद धनंजय सिंह से बढ़ीं और वह रियल एस्टेट तथा अन्य कारोबार के जरिए प्रभावशाली होता गया।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू ने मुजफ्फरनगर जिला कार्यकारिणी भंग की, संगठन में नई हलचल

 

साल 2019 में पूर्व सांसद धनंजय सिंह और आलोक सिंह पर एक और गंभीर आरोप लगा था—हजरतगंज इलाके में मुख्तार अंसारी के प्रतिनिधियों पर जानलेवा हमला करने का।

 

STF अब कफ सिरप तस्करी मामले में आलोक की संलिप्तता, नेटवर्क और अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है।

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बैंकट हाॅल के गेट पर फंदे पर लटका मिला कर्मचारी का शवइस अवसर पर

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में साइबर सुरक्षा पर शिक्षकों के लिए कार्यशाला आयोजितमिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने की फसल

Read More »