पति ने म्यूजिक सिस्टम नहीं खरीदा, गुस्से में पत्नी ने दी जान

मेरठ- मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में सोनिया (24) ने पति से म्यूजिक सिस्टम न मिलने पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पति रसोई में बच्चे को संभाल रहा था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवतपुरा निवासी सोनिया (24) ने चुनरी का फंदा बनाकर पंखे से लटककर जान दे दी। बताया जा रहा है कि सोनिया अपने पति कपिल से म्यूजिक सिस्टम लाने की मांग कर रही थी। इस बात को लेकर उसका कपिल से झगड़ा भी हुआ था। घटना के वक्त सोनिया ने कपिल को रसोई में भेज दिया था।

इसे भी पढ़ें:  इंटर में महक ने किया टॉप, दूसरे नंबर रहीं तीन छात्राएं
Share This Article