एसआईआर नहीं करायाः 11 दिसंबर के बाद भी आप जुड़वा सकते हैं अपनी वोट

गणना प्रपत्र नहीं भरने के बाद भी कायम रह सकता है आपका वोट, नौ दिसम्बर को ड्राफ्ट लिस्ट में जरूर देखें अपना नाम

मुजफ्फरनगर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानि एसआईआर कार्यक्रम को लेकर आम लोगों में फैली आशंका और भ्रम को चुनाव आयोग ने स्पष्ट कर दिया है। 11 दिसंबर को समाप्त हो रही एसआईआर प्रक्रिया से पहले कई मतदाता फॉर्म भरने में असमर्थ रहे हैं। उत्तर प्रदेश की बात करें तो खुद राज्य चुनाव आयुक्त ने दावा किया है कि अभी केवल 60 से 65 प्रतिशत एसआईआर फार्म ही प्राप्त हो पाये हैं। ऐसे में सबसे बड़ा प्रश्न यही बना हुआ है कि क्या समय सीमा चूकने पर फार्म न भर पाने वाले लोगों का मतदाता सूची से नाम हट सकता है या कोई पेनल्टी देनी पड़ेगी? आयोग ने इन सभी चिंताओं पर विराम लगाते हुए साफ कहा है कि 11 दिसंबर आखिरी तारीख जरूर है, लेकिन विकल्प यहीं समाप्त नहीं हो जाते। इसके बाद भी आप अपनी वोट लिस्ट में जुड़वाने का पूरा अधिकार रखते हैं।
विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया के दौर में 11 दिसम्बर तक मतदाताओं को अपना एसआईआर फॉर्म यानि गणना प्रपत्र भरना अनिवार्य माना जा रहा है, इसी को लेकर लोगों में अब चार दिन शेष रह जाने के कारण आपाधापी का आलम बन गया है, लोगों में डर बना हुआ है कि यदि समय अवधि में एसआईआर नहीं कराया तो वो वोट देने के अधिकार से वंचित रह सकते हैं, लेकिन चुनाव आयोग के ताज़ा निर्देशों के अनुसार, 11 दिसम्बर तक फॉर्म न भरने पर किसी भी तरह का जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। आपका नाम स्वतः मतदाता सूची से डिलीट नहीं होगा और आप इसके बावजूद भी अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने का अधिकार रखते हैं।
चुनाव आयोग ने मतदाताओं को बड़ी राहत प्रदान की है। एसआईआर के बाद यदि 9 दिसंबर को जारी होने वाली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में किसी मतदाता का नाम नहीं दिखता है, तब भी ऐसे लोगों को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जनवरी 2026 तक चलने वाले दावा और आपत्ति अवधि के दौरान कोई भी पात्र मतदाता अपना नाम दोबारा जुड़वा सकता है। यदि किसी मतदाता के द्वारा एसआईआर फार्म नहीं भरा जा सका है, या ड्राफ्ट लिस्ट में नाम नहीं आया है, आपको सत्यापन के लिए इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ईटारओ) की ओर से नोटिस भेजा जा सकता है। ऐसी स्थिति में वेरिफिकेशन के बाद आपका नाम वोटर लिस्ट में सुरक्षित रखा जाएगा। यदि आपके नाम का ड्राफ्ट लिस्ट में अभाव मिलता है, तो आप आपत्ति अवधि में आवेदन कर सकते हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध फॉर्म 6 के माध्यम से ऑनलाइन भी नाम जुड़वा सकते हैं। यदि कोई मतदाता 9 दिसंबर के बाद एसआईआर से संबंधित आवेदन करता है, तो नियमों के अनुसार उसेकृअपनी पात्रता सिद्ध करने के लिए ईआरओ के समक्ष तय सुनवाई में उपस्थित होना पड़ेगा। यदि वह अनुपस्थित रहता है या आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाता, तो नाम फाइनल लिस्ट से हटाया भी जा सकता है। वहीं, दस्तावेज़ों व जानकारी के सत्यापित होने पर मतदाता को नया वोटर आईडी कार्ड भी जारी किया जा सकता है। चुनाव आयोग बारदृबार यही अपील कर रहा है कि मतदाता समय रहते अपनी जानकारी की जांच अवश्य करें, ताकि ड्राफ्ट लिस्ट जारी होने के बाद किसी भी त्रुटि या चूक को आसानी से सुधारा जा सके। मतदान अधिकार से वंचित रहने से बचने के लिए आयोग की वेबसाइट, बूथ लेवल ऑफिसर या जिला चुनाव कार्यालय से संपर्क करना सबसे बेहतर तरीका है।

इसे भी पढ़ें:  सांसद चंदन चौहान को योगी-मोदी सरकारों से मिली बड़ी सौगत

Also Read This

एनईएफटी के फर्जी स्क्रीनशॉट से ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा

साइबर टीम ने गिए 2 लाख नकद बरामद, शातिर साथी हुआ फरार, मोबाइल से 8.36 लाख रुपये के 19 फर्जी ट्रांजैक्शन के सबूत मिले मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में साइबर ठगी का एक संगठित तरीका उजागर हुआ है, जिसमें आरोपी व्यापारियों को एनईएफटी भुगतान का फर्जी प्रमाण दिखाकर सामान ले जाते थे। पुलिस की कार्रवाई में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है, जबकि उसका साथी अभी पकड़ से बाहर है। मामले में कई अन्य ठगी की घटनाओं के जुड़ने की आशंका भी जताई जा रही है। एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ ने शुक्रवार को पुलस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया को बताया कि थाना साइबर क्राइम पुलिस ने एनईएफटी के

Read More »

असली गिरगिट तो मुख्यमंत्री खुद हैं, जो ‘नारी वंदन’ को ‘नारा’ बनाना चाह रहे: अखिलेश

लखनऊ – लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। बौद्ध भिक्षुओं ने वंदना और उपदेशों के माध्यम से शांति, समानता और करुणा का संदेश दिया। कार्यक्रम में सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिससे धार्मिक और सामाजिक एकता का माहौल बना। लखनऊ में शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय चुनौतीपूर्ण है और समाज को मिलकर आगे बढ़ने की जरूरत है। इस दौरान लुम्बिनी, सारनाथ और कुशीनगर के विकास

Read More »

देवर के प्यार में पागल भाभी… साथ रहने की जिद में पहुंची कोतवाली, 24 घंटे बाद इस हाल में मिली

मऊ – सरहरा गांव के बाहर बृहस्पतिवार शाम मीरा चौहान का शव मिला। वह बुधवार को प्रेमी देवर संग रहने की जिद में कोतवाली पहुंची थी, फिर लापता हो गई थी। सरहरा गांव के बाहर बृहस्पतिवार की शाम मीरा चौहान (28) का शव मिला। वह बुधवार की शाम प्रेमी देवर के साथ रहने की जिद में कोतवाली पहुंची थी। परिजनों के समझाने के बाद भी दोनों नहीं माने और वहां से एक साथ चले गए थे। इसके बाद दोनों लापता हो गए थे। पुलिस पति और प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। महिला ने प्रेम विवाह किया था। कोतवाली क्षेत्र के बीजपुरा के खदरा गांव निवासी मीरा

Read More »

सरकारी जमीन पर कब्जा कर रातों-रात डाली पक्की छत

दीदाहेड़ी गांव में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के लिए प्रशासन की रोक के बावजूद निर्माण कार्य पूरा, लेखपाल ने दर्ज कराया मुकदमा मुजफ्फरनगर। सदर तहसील क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है, जहां प्रशासनिक रोक और पुलिस को सूचना देने के बावजूद कब्जाधारी ने रातों-रात पक्की छत डालकर निर्माण पूरा कर लिया। लेखपाल की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर तहसील के लेखपाल मनोज कुमार ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण किए जाने के मामले में शहर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मामला ग्राम दीदाहेड़ी, परगना चरथावल का

Read More »