नई पीढ़ी को हुनरमंद बनने का चेयरमैन जहीर फारूकी ने दिखाया रास्ता

स्वावलंबी बनने को जहीर फारूकी ने किया प्रेरित, मेडिकल व ब्यूटीशियन कोर्स की दी गई जानकारी,कृसरकार दे रही लोन और सब्सिडी

मुजफ्फरनगर। एक ओर जहां तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा का महत्व तेजी से बढ़ रहा है, वहीं युवाओं को सही दिशा देने के उद्देश्य से शासन और प्रशासन द्वारा लगातार नए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुरकाजी नगर पंचायत के चेयरमैन जहीर फारूकी एडवोकेट ने नई पीढ़ी को हुनरमंद बनने का रास्ता दिखाने के लिए राजकीय इंटर कॉलेज में काउंसलिंग मेला आयोजित कराया। इस कैरियर काउंसलिंग मेले को युवाओं के भविष्य निर्माण में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। मेले में न केवल करियर मार्गदर्शन दिया गया, बल्कि विद्यार्थियों को आत्मनिर्भरता और कौशल विकास की दिशा में बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया गया।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ कॉलेज पढ़ने गई युवती का अपहरण, पिता ने कराई एफआईआर

पुरकाजी में बिजली घर के पास स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत कैरियर काउंसलिंग मेले का शुभारंभ चेयरमैन पुरकाजी जहीर फारूकी ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जहीर फारूकी का विद्यालय प्रशासन और छात्र-छात्राओं ने जोरदार स्वागत किया। मेले में करीब 140 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिनका उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाना तथा करियर के प्रति उनकी समझ को विकसित करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों को भविष्य मार्गदर्शन हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रकाशित पुस्तकें भी वितरित की गईं। काउंसलिंग सत्र में छात्रों को मेडिकल कोर्स की विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही आधुनिक समय में तेजी से लोकप्रिय हो रहे ब्यूटीशियन कोर्स के बारे में भी बताया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस कोर्स का डिप्लोमा कौशल विकास मिशन द्वारा जारी किया जाएगा। डिप्लोमा धारकों को सरकार की ओर से दो लाख रुपये तक का लोन उपलब्ध होगा, जिसमें 5 प्रतिशत ब्याज दर के साथ 25 प्रतिशत सब्सिडी भी दी जाएगी। यह लाभ 14 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए उपलब्ध होगा।

इसे भी पढ़ें:  नगर पंचायत पुरकाजी का रैन बसेरा देखकर एडीएम ने की सराहना

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जहीर फारूकी ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को अपने जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने पढ़ाई के लिए टाइम-टेबल तय करने, माता-पिता एवं गुरुओं के सम्मान को सर्वाेच्च महत्व देने और जीवन में सकारात्मक सोच बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को किसी भी परिस्थिति में आत्महत्या जैसी घटिया सोच को अपने पास नहीं आने देना चाहिए। मां-बाप और गुरु की डांट-फटकार भी भविष्य का निर्माण करती है, इसलिए अभिभावक गुरुओं को बच्चों के मार्गदर्शन में पूरी स्वतंत्रता दें। जहीर फारूकी ने आश्वासन दिया कि पुरकाजी के बच्चों को आगे बढ़ने में हर संभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से भविष्य में आईपीएस, आईएएस और न्यायिक सेवाओं में चयनित अधिकारी देखने की अपेक्षा सभी को है। कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन ने कॉलेज की प्रधानाचार्या प्रीति चौधरी तथा समस्त शिक्षकों की मेहनत और व्यवस्थापन की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय का माहौल बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के अनुरूप है। कार्यक्रम का समापन छात्रों में प्रमाण-पत्र वितरण और अभिभावकों के आभार ज्ञापन के साथ हुआ।

इसे भी पढ़ें:  दलाल संगठनों के खिलाफ डीएम दफ्तर पर धरना-धर्मेन्द्र मलिक ने की कार्रवाई की मांग

Also Read This

खगोली : तहसील बार एसोसिएशन खतौली के अध्यक्ष बने सुभाष चन्द, महासचिव बने सत्यप्रकाश सैनी

खतौली। तहसील बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द और महासचिव पद पर सत्यप्रकाश सैनी निर्वाचित हुए। तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सभी 100 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया । मतदान प्रक्रिया सुबह 9 बजे शुरू हुई और दोपहर 1 बजे समाप्त हुई। मतगणना दोपहर 2.30 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे पूर्ण हुई । एल्डर कमेटी के चेयरमैन चतरपाल सिंह, सदस्य रामचंद्र सैनी, मोहम्मद अरशद ने चुनाव परिणाम घोषित करते हुए बताया कि चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द को 54 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सरदार जितेंद्र सिंह को 48 मत मिले

Read More »
22 अप्रैल 2026 को खुलने जा रहे केदारनाथ धाम का दृश्य

Kedarnath Opening 2026: 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट, जानिए बाबा केदार धाम की खास बातें

Kedarnath Opening 2026: 22 अप्रैल 2026 को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं। उखीमठ से बाबा केदार की डोली आज धाम पहुंच रही है। हर साल लाखों श्रद्धालु इस पल का इंतजार करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि केदारनाथ सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि पांडवों की कथा, त्रिकोणीय शिवलिंग और हिमालय की अद्भुत भव्यता से जुड़ा एक ऐसा धाम है, जिसकी हर बात श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींचती है? केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को खुलेंगे। उखीमठ से बाबा केदार की डोली आज केदारनाथ पहुंच जाएगी। इस दिन का इंतजार श्रद्धालु पूरे साल करते हैं। जैसे-जैसे कपाट खुलने की घड़ी करीब आती है,

Read More »
चारधाम यात्रा 2026 में पहले महीने VIP दर्शन पर रोक

चारधाम यात्रा में पहले महीने VIP दर्शन बंद, आम श्रद्धालुओं को मिलेगी प्राथमिकता

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज हो चुका है और इस बार शुरुआत से ही प्रशासन का रुख सख्त नजर आ रहा है। सरकार ने साफ कर दिया है कि यात्रा के पहले एक महीने तक VIP दर्शन की व्यवस्था नहीं रहेगी। इस फैसले के पीछे मकसद यही बताया जा रहा है कि दूर-दराज से आने वाले सामान्य श्रद्धालुओं को पहले सुविधा मिले और भीड़ प्रबंधन बेहतर तरीके से हो सके। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने VIP दर्शन को लेकर एसओपी जारी की है। प्रशासन के मुताबिक, शुरुआती एक महीने तक चारों धाम में विशेष प्रवेश या VIP ट्रीटमेंट की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में एडवाइजरी केंद्र

Read More »

Muzaffarnagar News: प्रशिक्षुओं से वसूली के आरोप में RTC मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार निलंबित

फायरिंग व इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली, तीन लाख लेकर बुलेट खरीदने तक के आरोप, विभागीय जांच शुरु Muzaffarnagar News मुजफ्फरनगर। आरटीसी में तैनात मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार पर प्रशिक्षुओं से फायरिंग और इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार ने परीक्षा पास कराने के नाम पर प्रशिक्षुओं से भारी रकम वसूली, यहां तक कि तीन लाख रुपये लेकर बुलेट मोटरसाइकिल खरीदने का मामला भी सामने आया है। प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन उदल सिंह ने एसएसपी के निर्देश

Read More »

Admerly ने आकाश शर्मा को CSO बनाया, Zee Media से आए

नई दिल्ली: BE Group इकोसिस्टम के तहत काम करने वाले publisher monetisation platform Admerly ने आकाश शर्मा को मुख्य रणनीति अधिकारी (CSO) नियुक्त करने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, आकाश शर्मा इससे पहले ज़ी मीडिया कॉर्पोरेशन में सहायक उपाध्यक्ष  – डिजिटल मुद्रीकरण  के पद पर कार्यरत थे। कंपनी ने कहा कि नई भूमिका में आकाश शर्मा Admerly की go-to-market strategy तय करेंगे, एंटरप्राइज पब्लिशर के साथ संबंध मजबूत करेंगे और पब्लिशर इकोसिस्टम की बदलती जरूरतों के हिसाब से प्रोडक्ट रोडमैप को दिशा देंगे। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में 200 फर्जी हॉस्पिटल चलने का दावा, हिंदू युवा वाहिनी ने सौंपा ज्ञापनजारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार, उनकी जिम्मेदारी Admerly को पब्लिशर मॉनेटीसतिओं

Read More »