नाबालिग लड़की लापताः परिजनों और भीम आर्मी ने किया शहर कोतवाली का घेराव

दूसरे सम्प्रदाय के युवक पर भगा ले जाने का आरोप, बरामदगी की मांग पर कोतवाली में धरना और हंगामा, सीओ सिटी ने कोतवाली पहुंचकर परिजनों को समझाया, कहा-मुकदमा हो चुका दर्ज, टीम तलाश में जुटी

मुजफ्फरनगर। शहर से सटे मिमलाना गांव निवासी एक चिकित्सक की 14 वर्षीय नाबालिग पोती के अचानक लापता होने से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को गांव का ही दूसरे सम्प्रदाय का एक युवक अपने परिजनों के सहयोग से बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार को परिजनों, ग्रामीणों के साथ भीमत आर्मी के कार्यकर्ताओं की भीड़ ने शहर कोतवाली पहुंचकर जमकर हंगामा किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ने लोगों को समझाया और जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना गांव में नाबालिग लड़की के लापता होने के मामले ने रविवार को उग्र रूप ले लिया, जब परिजन और भीम आर्मी के कार्यकर्ता शहर कोतवाली पहुंचकर धरने पर बैठ गए। कोतवाली का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि गांव का ही दूसरे सम्प्रदाय से संबंध रखने वाला युवक किशोरी को अपने साथ ले गया है, लेकिन पुलिस कार्रवाई में लापरवाही बरत रही है। प्रदर्शनकारियों ने लड़की की जल्द से जल्द बरामदगी की मांग की और पुलिस प्रशासन को चेतावनी भी दी।

इसे भी पढ़ें:  खतौली विधायक ने ग्राम पंचायत पाल में राजकीय इंटर कॉलेज निर्माण की उठाई मांग

हंगामे की सूचना मिलते ही सीओ सिटी एएसपी सिद्धार्थ के. मिश्रा कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि पुलिस टीमें सक्रिय हैं और लड़की को सुरक्षित बरामद करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है और आरोपी युवक तथा किशोरी की तलाश की जा रही है। शहर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि मिमलाना गांव निवासी सचिन ने शनिवार को तहरीर दी थी कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री को गांव का ही मुदस्सिर पुत्र शमशाद बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। सचिन का क्लीनिक मुख्य सड़क पर और घर पीछे होने के कारण लड़की घर पर ही रहती थी। परिवार के अनुसार, शनिवार दोपहर लड़की अचानक गायब हो गई थी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी के साथ लड़की को भी सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा। धरने में शामिल भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो वे बड़े आंदोलन के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को परिजनों को न्याय दिलाने के लिए तत्काल कदम उठाने होंगे। सीओ सिटी ने आश्वासन दिया कि पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है, और जल्द ही मामले का समाधान सामने आएगा। प्रदर्शनों के बाद कोतवाली परिसर में स्थिति सामान्य हो गई, लेकिन ग्रामीणों में अभी भी रोष और चिंता का माहौल बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  किसान दिवस में सुमित मलिक ने उठाई किसानों की समस्या

Also Read This

साबरकांठा में बस और वैन की भिड़ंत में छह लोगों की मौत

अहमदाबाद-  गुजरात के साबरकांठा जिला की सड़कों पर बुधवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। यह हादसा साबरकांठा जिला के एक हाईवे पर हुआ। पुलिस के अनुसार, एक निजी बस ने पीछे से एक वैन को जोरदार टक्कर मार दी। वैन में यात्री सवार थे और वह शामलाजी से हिम्मतनगर जा रही थी। इस मामले में गंभोई पुलिस के इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसे में वैन में बैठे 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को तुरंत

Read More »

कोटा के सिटी मॉल में लगी भीषण आग, धुएं से फैली दहशत

कोटा- विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित सिटी मॉल में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग दूसरी मंजिल पर बर्गर किंग आउटलेट के पास लगी, जिसके बाद पूरे मॉल में धुआं फैल गया और अफरा-तफरी मच गई। दमकल की 12 से अधिक गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोटा शहर के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित झालावाड़ रोड पर बुधवार सुबह सिटी मॉल में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग मॉल की दूसरी मंजिल पर उस समय भड़की जब अधिकांश दुकानें बंद थीं। घटना की सूचना सुबह करीब 10:30 बजे मिली, जिसके महज 10 मिनट के भीतर दमकल की गाड़ियां

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर भाजपा ने किया यूनिटी मार्चइस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन

Read More »