सम्भल के कल्कि धाम में कल्कि कथा का भव्य आयोजन, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल हुए शामिल

कहा-गुरुदेव का आशीर्वाद और मार्गदर्शन उन्हें जीवन में धर्म, भक्ति, सेवा और सद्पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा

मुजफ्फरनगर। धार्मिक आस्था, अध्यात्म और भक्ति के संगम से सराबोर सम्भल जनपद का कल्कि धाम सोमवार को उस समय आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित हो उठा, जब यहां आयोजित कल्कि कथा में प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। ज्ञान, भक्ति और सेवा का संदेश देती इस कथा ने पूरे वातावरण को दिव्यता और सकारात्मकता से भर दिया।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस-बदमाश मुठभेड़ का सिलसिला जारी, 30 घंटे में छठी भिड़ंत

जनपद सम्भल स्थित पावन कल्कि धाम में आज दिव्य कल्कि कथा का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कथा श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति व्यक्त की।

राज्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस पावन आयोजन में सम्मिलित होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि परम पूज्य सद्गुरुदेव जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज की दिव्य, ओजस्वी, ज्ञानमयी और करुणापूर्ण वाणी में वर्णित कथामृत ने मन, बुद्धि और आत्मा को अद्भुत शांति और नवचेतना से आलोकित किया। उन्होंने आगे कहा कि गुरुदेव का आशीर्वाद और मार्गदर्शन उन्हें जीवन में धर्म, भक्ति, सेवा और सद्पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर पुलिस मुठभेड़ में विक्की त्यागी का बेटा घायल

कथा के दौरान श्रद्धालु भक्तिभाव में लीन नजर आए, वहीं पूरे धाम में आध्यात्मिक वातावरण व्याप्त रहा। राज्यमंत्री ने कथा आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम अपने अनुशासित, सृजनात्मक और प्रेरणादायी स्वरूप के कारण अविस्मरणीय बन गया। उन्होंने आयोजन समिति सहित सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने आचार्य प्रमोद कृकृष्णम, कल्कि धाम परिवार और सभी सहयोगियों को इस दिव्य एवं भव्य आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक क्षण समाज को नई दिशा, नई चेतना और नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं ने गुरुदेव के आशीर्वाद के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में कथा का रसपान किया और धार्मिक संदेशों को आत्मसात किया।

इसे भी पढ़ें:  नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानें बंद कराने की मांग, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

Also Read This

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  फर्जी एंटी करप्शन अधिकारी बनकर उगाही का प्रयास, दो युवक पकड़े गएआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति पार्सल 11-12

Read More »