किंग्स विला बैंक्वेट हॉल पर छापेमारी, 5 करोड़ से अधिक की जीएसटी चोरी पकड़ी

प्रारंभिक जांच में पता चला कि विवाह और अन्य आयोजनों के लिए प्राप्त की गई पूरी धनराशि को फर्म ने अपने अभिलेखों में दर्ज नहीं किया

मुज़फ्फरनगर। मेरठ रोड स्थित किंग्स विला बैंक्वेट हॉल पर राज्यकर विभाग की टीम ने बड़ी छापेमारी की। संयुक्त आयुक्त जीएसटी सिद्धेश चंद दीक्षित के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में लगभग पांच करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आई है।
दिल्ली देहरादून हाईवे पर स्थित किंग्स विला बैंकट हॉल छाबड़ा इनोवेशन एण्ड वेंचर्स के द्वारा चलाया जा रहा है। छाबड़ा इनोवेशन को ही यह बैंकट हॉल चलाने के लिए जीएसटी विभाग ने पंजीकरण के आधार पर जीएसटी नम्बर जारी कर रखा है। कंपनी के व्यापार स्थल पर की गई। जांच के दौरान फर्म के व्यापारिक अभिलेखों की गहन पड़ताल की गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि विवाह और अन्य आयोजनों के लिए प्राप्त की गई पूरी धनराशि को फर्म ने अपने अभिलेखों में दर्ज नहीं किया।
संयुक्त आयुक्त श्री सिद्धेश चंद्र दीक्षित के निर्देशन में यह कार्रवाई उपायुक्त मनोज कुमार शुक्ला और उनकी टीम ने संपन्न की। टीम में शोभित श्रीवास्तव, योगेन्द्र प्रसाद सिंह, मो. दानिश, राजेन्द्र शर्मा और सरदार अहमद शामिल रहे। राज्यकर विभाग ने बताया कि अन्य इसी प्रकार के प्रतिष्ठानों पर भी नजर रखी जा रही है और भविष्य में अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर हाईवे पर लाखों के कैमरे लूटे, पुलिस ने बताया चोरी

Also Read This

सहारनपुर रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, 15 हजार लेते पकड़ा

सहारनपुर। सहारनपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने मंडी थाना क्षेत्र की खाता खेड़ी चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल विनोद कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायत मिलने के बाद टीम ने ट्रैप लगाकर कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि आरोपी हेड कांस्टेबल एक मामले में कार्रवाई के नाम पर शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने मामले की जांच शुरू की और सुनियोजित योजना के तहत ट्रैप लगाया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार मंडी थाना क्षेत्र की खाता खेड़ी चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल विनोद कुमार पर आरोप है

Read More »

एनसीईआरटी सिलेबस समीक्षा का आदेश, विवादित अध्याय पर नई बहस

एनसीईआरटी सिलेबस समीक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बड़ा बयान दिया है। सरकार ने अदालत को बताया कि एनसीईआरटी के पूरे सिलेबस की समीक्षा कराई जाएगी और इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है। यह मामला कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक में शामिल न्यायपालिका से जुड़े विवादित अध्याय को लेकर उठा था। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने केंद्र, राज्यों और विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया कि वे विवादित अध्याय का मसौदा तैयार करने वाले तीन विशेषज्ञों से दूरी बनाए रखें। दरअसल, एनसीईआरटी की कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक ‘समाज की खोज: भारत और उससे आगे’ में एक अध्याय शामिल किया गया

Read More »

एलपीजी सिलिंडर बुकिंग समस्या से परेशान उपभोक्ता

एलपीजी सिलिंडर बुकिंग समस्या अब आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के असर के बीच गैस की कीमत बढ़ने के बाद सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग और डिलीवरी दोनों में दिक्कतें सामने आ रही हैं। कई उपभोक्ताओं को बुकिंग करने के बाद भी सिलिंडर समय पर नहीं मिल पा रहा है और उन्हें गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। एलपीजी सिलिंडर बुकिंग समस्या के चलते कई लोगों को ऑनलाइन बुकिंग में तकनीकी बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसियों के कार्यालयों में उपभोक्ताओं को सर्वर न चलने की समस्या बताई जा रही है। जिन लोगों ने सात मार्च से पहले सिलिंडर

Read More »