भरी सर्दी में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर परिवार, आधी रात पहुंचे अफसर

बरसात में ढह गया था पीड़ित परिवार का मकान, सुविधा शुल्क न मिलने पर सरकारी मदद की कार्रवाई ठप करने का आरोप

मुजफ्फरनगर। गांव ज्ञान माजरा रोडना में पिछले दिनों हुई भयंकर बरसात ने एक परिवार का आशियाना छीन लिया था। प्रशासनिक उदासीनता और कथित सुविधा शुल्क की मांग के कारण परिवार को कोई भी सरकारी मदद नहीं मिली और यह परिवार अब तक खुले आसमान के नीचे ठंड में रातें बिताने को मजबूर है। हालात का संज्ञान लेते हुए भारतीय किसान यूनियन के नेता विकास शर्मा मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार के साथ रात गुजारकर प्रशासन को कार्रवाई के लिए बाध्य कर दिया। आधी रात ही अफसर मौके पर पहुंचे। परिवार को निजी स्तर पर त्वरित आर्थिक मदद दी और एक माह में कार्रवाई पूर्ण करने का भरोसा दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  रोड साइड एनीमल की खातिर मुजफ्फरनगर में शैल्टर बनाएगा अर्जुन फाउंडेशन

जानकारी के अनुसार गांव ज्ञान माजरा रोडना का निवासी मोनू पुत्र पूरण सिंह पिछले दिनों हुई भारी बरसात में अपना मकान खो बैठा था। छत गिरने के बाद से परिवार खुले आसमान के नीचे जिंदगी बिताने को मजबूर है। ग्रामीणों के अनुसार, इस दुर्घटना की सूचना तत्काल जिले के आला अधिकारियों को दी गई थी, लेकिन तहसील स्तर पर कर्मचारियों द्वारा कथित रूप से सुविधा शुल्क न मिलने के कारण मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। यही कारण रहा कि परिवार की कोई रिपोर्ट संतोषजनक रूप से दर्ज नहीं हो पाई और प्रशासनिक मदद भी नहीं पहुंची। परिवार की बदहाली की जानकारी मिलने पर भारतीय किसान यूनियन के नेता विकास शर्मा बीती रात पीड़ित परिवार के आश्रय स्थल पर पहुंचे। उन्होंने रातभर वहीं खुले आसमान के नीचे परिवार के साथ समय बिताया और घोषणा की कि जब तक परिवार के लिए स्थायी आवास का निर्माण शुरू नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। शर्मा ने आरोप लगाया कि जब शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंची तो पटवारी ने भी तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत कर मामला कमजोर करने की कोशिश की।
इसी दौरान रात 12 बजे प्रशासन हरकत में आया और मौके पर तीन नायब तहसीलदारकृहरेंद्र पाल, अमित कुमार और सुनील कुमार तथा चरथावल कोतवाल सत्यनारायण दहिया पहुंचे। अधिकारियों ने तुरंत राहत प्रदान करते हुए पीड़ित परिवार को पास के एक पड़ोसी के मकान में एक सप्ताह के लिए शिफ्ट करने की व्यवस्था कराई। साथ ही यह आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर परिवार का नया घर तैयार करने के लिए कार्रवाई को पूर्ण कर दिया जाएगा। तात्कालिक राहत के रूप में चरथावल कोतवाल सत्यनारायण दहिया द्वारा 5100, और भाकियू नेता विकास शर्मा द्वारा भी 5100 रुपये की आर्थिक सहायता पीड़ित परिवार को प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त रूपक चौधरी ने भी 2000 की मदद दी, ताकि परिवार अपनी अस्थायी व्यवस्था और आवश्यक जरूरतों को पूरा कर सके। भारी सर्दी के बीच खुले आसमान में रहने को मजबूर यह परिवार अब प्रशासन से मिले आश्वासन की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि भाकियू नेता हस्तक्षेप न करते, तो शायद प्रशासन अभी तक भी जागता नहीं।

इसे भी पढ़ें:  गंगा एक्सप्रेस वे पर हादसाः मुजफ्फरनगर निवासी महिला पुष्पा की मौत

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  धर्म यात्रा पर मंत्री कपिल देव ने कथा श्रवण और तीर्थ दर्शन से दिया आध्यात्मिकता का संदेशस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी शातिर बदमाश घायल, दो घटना खुलीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  परिक्रमा मार्ग निर्माण में लापरवाही पर मंत्री कपिल देव

Read More »