मंत्री नरेंद्र कश्यप ने चरथावल क्षेत्र को दी विकास की सौगात

कई गांवों में किया करोड़ों की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण, नई सड़कों का उद्घाटन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग नरेंद्र कश्यप ने शनिवार को जनपद की चरथावल विधानसभा में विकास की नई इबारत लिखते हुए विभिन्न नवनिर्मित सी.सी. रोड का भव्य उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में अपनी विधायक निधि से हुए अभूतपूर्व कार्यों का लेखा-जोखा भी जनता के सामने रखा।
राज्यमंत्री मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने शनिवार को तीन महत्वपूर्ण स्थानों पर पहुंच कर उद्घाटन संपन्न किए, इनमें ग्राम सिकन्दरपुर में प्रथम सड़क का लोकार्पण कर ग्रामीणों को सुगम यातायात की सौगात दी। ग्राम मथुरा की सड़क उद्घाटन के पश्चात जनसभा को भी संबोधित किया। ग्राम चोकड़ा में नवनिर्मित मार्ग का फीता काटकर जनसेवा में समर्पित किया। महापुरुषों का सम्मान और सांस्कृतिक गौरव को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि चरथावल की धरती पर सभी समाज के महापुरुषों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उनके नाम से भव्य स्मृति द्वारों (गेट) का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने महापुरुषों के आदर्शों को जीवित रखने के लिए विधानसभा के विभिन्न प्रवेश द्वारों और चौराहों पर स्मृति गेट बनवाए गए ताकि आने बाली पीढ़ी अपने गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा ले सके।

इसे भी पढ़ें:  स्मार्ट मीटर बन गया जी का जंजाल, अफसरों का भी हाल बेहाल

विद्युतीकरण और 5.5 करोड़ के अन्य विकास कार्य क्षेत्र के सर्वांगीण विकास पर प्रकाश डालते हुए राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप ने बताया कि केवल सड़कें ही नहीं, बल्कि चरथावल के कोने-कोने को रोशन करने के लिए व्यापक स्तर पर विद्युतीकरण का कार्य कराया गया है। इसके अतिरिक्त 5.5 करोड़ की लागत से क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य कराए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल हेतु सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने कहा कि बिजली की समस्या को दूर करने हेतु नए ट्रांसफार्मर और लाइनों का सुदृढ़ीकरण किया गया है। राज्यमंत्री ने कहा कि चरथावल को एक आदर्श विधानसभा बनाना ही उनका लक्ष्य है। बिना किसी भेदभाव के हर समाज और हर वर्ग के विकास के लिए विधायक निधि का उपयोग किया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में क्षेत्र की शेष समस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। विकास की राजनीति ही हमारा संकल्प है। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों ने राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप का भव्य स्वागत किया और विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  संगठन की मजबूती ही किसानों की असली ताकतः गौरव टिकैत

Also Read This

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »

फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवी

पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभागने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चैधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है। शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने

Read More »

बुढ़ाना में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दहशत का माहौल

सोने के आभूषण, नकदी और कीमती सामान सहित करीब पांच लाख रुपये का माल ले उड़े चोर, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के लुहसाना रोड स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने घर में रखे सोने के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार

Read More »