जागाहेड़ी टोल प्लाजा पर भाकियू तोमर का प्रदर्शन, टोल कराया फ्री

विभिन्न मांगों को लेकर टोल प्रशासन की कार्यशैली के खिलाफ जताई नाराजगी, अधिकारियों को सौंपा गया ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) द्वारा रविवार को जनपद मुजफ्फरनगर के जागाहेड़ी टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन करते हुए टोल को फ्री कराया गया। इससे पुलिस प्रशासन और टोल अधिकारियों में हड़कम्प मच गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने 21 दिसंबर को टोल फ्री कराने का पूर्व में ऐलान किया था, जिसके क्रम में यह आंदोलन किया गया।
रविवार की सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं किसान युवा पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर और जिला अध्यक्ष निखिल चौधरी की अगुवाई में जागाहेड़ी टोल प्लाजा पर पहुंचे। मौके पर पहुंचते ही प्रदर्शनकारियों ने टोल वसूली को रोकते हुए टोल फ्री कर दिया और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने के दौरान किसानों ने टोल प्लाजा के अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। किसानों का कहना था कि टोल वसूली में नियमों की अनदेखी की जा रही है और स्थानीय किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। संगठन की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी भी की गई।
काफी देर तक चले धरना प्रदर्शन के बाद भारतीय किसान यूनियन तोमर के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। ज्ञापन लेने के लिए मौके पर सीओ फुगाना नीरज सिंह तथा नायब तहसीलदार अमित कुमार मौजूद रहे। अधिकारियों द्वारा किसानों को उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद धरना प्रदर्शन शांतिपूर्वक समाप्त कर दिया गया। इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। धरना समाप्त होने के बाद टोल प्लाजा पर यातायात व्यवस्था पुनः सामान्य कर दी गई।

इसे भी पढ़ें:  वहलना चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा, हरियाणा के युवक की मौत

Also Read This

एनईएफटी के फर्जी स्क्रीनशॉट से ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा

साइबर टीम ने गिए 2 लाख नकद बरामद, शातिर साथी हुआ फरार, मोबाइल से 8.36 लाख रुपये के 19 फर्जी ट्रांजैक्शन के सबूत मिले मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में साइबर ठगी का एक संगठित तरीका उजागर हुआ है, जिसमें आरोपी व्यापारियों को एनईएफटी भुगतान का फर्जी प्रमाण दिखाकर सामान ले जाते थे। पुलिस की कार्रवाई में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है, जबकि उसका साथी अभी पकड़ से बाहर है। मामले में कई अन्य ठगी की घटनाओं के जुड़ने की आशंका भी जताई जा रही है। एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ ने शुक्रवार को पुलस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया को बताया कि थाना साइबर क्राइम पुलिस ने एनईएफटी के

Read More »

असली गिरगिट तो मुख्यमंत्री खुद हैं, जो ‘नारी वंदन’ को ‘नारा’ बनाना चाह रहे: अखिलेश

लखनऊ – लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। बौद्ध भिक्षुओं ने वंदना और उपदेशों के माध्यम से शांति, समानता और करुणा का संदेश दिया। कार्यक्रम में सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिससे धार्मिक और सामाजिक एकता का माहौल बना। लखनऊ में शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय चुनौतीपूर्ण है और समाज को मिलकर आगे बढ़ने की जरूरत है। इस दौरान लुम्बिनी, सारनाथ और कुशीनगर के विकास

Read More »

देवर के प्यार में पागल भाभी… साथ रहने की जिद में पहुंची कोतवाली, 24 घंटे बाद इस हाल में मिली

मऊ – सरहरा गांव के बाहर बृहस्पतिवार शाम मीरा चौहान का शव मिला। वह बुधवार को प्रेमी देवर संग रहने की जिद में कोतवाली पहुंची थी, फिर लापता हो गई थी। सरहरा गांव के बाहर बृहस्पतिवार की शाम मीरा चौहान (28) का शव मिला। वह बुधवार की शाम प्रेमी देवर के साथ रहने की जिद में कोतवाली पहुंची थी। परिजनों के समझाने के बाद भी दोनों नहीं माने और वहां से एक साथ चले गए थे। इसके बाद दोनों लापता हो गए थे। पुलिस पति और प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। महिला ने प्रेम विवाह किया था। कोतवाली क्षेत्र के बीजपुरा के खदरा गांव निवासी मीरा

Read More »

सरकारी जमीन पर कब्जा कर रातों-रात डाली पक्की छत

दीदाहेड़ी गांव में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के लिए प्रशासन की रोक के बावजूद निर्माण कार्य पूरा, लेखपाल ने दर्ज कराया मुकदमा मुजफ्फरनगर। सदर तहसील क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है, जहां प्रशासनिक रोक और पुलिस को सूचना देने के बावजूद कब्जाधारी ने रातों-रात पक्की छत डालकर निर्माण पूरा कर लिया। लेखपाल की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर तहसील के लेखपाल मनोज कुमार ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण किए जाने के मामले में शहर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मामला ग्राम दीदाहेड़ी, परगना चरथावल का

Read More »