एम.जी. पब्लिक स्कूल में नर्सरी व केजी कक्षाओं के बच्चों ने उठाया फिल्म शो का आनंद

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने अपने संदेश में कहा कि मनोरंजक और सामाजिक संदेश से ओतप्रोत कहानीपरक फिल्में बच्चों को आनंद देने के साथ-साथ सहयोग, मित्रता और सकारात्मक सोच जैसे मूल्यों से भी परिचित कराती हैं।

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल परिसर में सोमवार को नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए मनोरंजन और प्रेरक संदेश से भरपूर एक विशेष फिल्म शो का मस्ती भरा आयोजन किया गया। विद्यालय के नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी कक्षाओं के नन्हें मुन्ने बच्चों को कैंपस में लोकप्रिय एनिमेटेड फिल्म ‘ओवर द हेज’ एम.जी. थियेटर में दिखाई गई, जिसका बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भरपूर आनंद लिया।

इसे भी पढ़ें:  लोकतंत्र की आवाज़ को दबा रही है भाजपा सरकारः हरेंद्र मलिक

फिल्म प्रदर्शन के दौरान स्कूल का वातावरण बच्चों की खिलखिलाहट, तालियों और खुशी से गूंज उठा। रंग-बिरंगे पात्रों और रोचक कहानी ने बच्चों का मन मोह लिया। स्क्रीन पर चल रहे दृश्य बच्चों को कल्पनाओं की दुनिया में ले गए, जहां वे हंसते, चौंकते और आनंद से झूमते नजर आए। यह अनुभव बच्चों के लिए न केवल मनोरंजक रहा, बल्कि उनके मानसिक विकास और सामूहिक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ाने वाला भी सिद्ध हुआ।

इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी हादसाः मृतक आश्रितों को मिलेगी 15 लाख की आर्थिक मदद

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने अपने संदेश में कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मनोरंजक और सामाजिक संदेश से ओतप्रोत कहानीपरक फिल्में बच्चों को आनंद देने के साथ-साथ सहयोग, मित्रता और सकारात्मक सोच जैसे मूल्यों से भी परिचित कराती हैं। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों को भी बच्चों के लिए ऐसे रचनात्मक और आनंदमयी अवसर उपलब्ध कराने पर बल दिया।

https://www.facebook.com/permalink.php?story_fbid=pfbid0rAcjKw6rLAYrbB9kXGQpYfAMzqWqL1SvhRisQhMyCaqvbeqVFspCC9zq4geZkhKPl&id=100063654049794

प्रधानाचार्या ने कहा कि एम.जी. पब्लिक स्कूल बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उनके भावनात्मक और सामाजिक विकास के लिए सदैव प्रयासरत है। उन्होंने बच्चों की मुस्कान और उत्साह को इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता बताया। फिल्म देखने के बाद बच्चों के चेहरों पर संतोष और एक आनंदमीय खुशी साफ झलक रही थी। कुल मिलाकर यह आयोजन बच्चों के लिए यादगार और आनंदमयी अनुभव साबित हुआ, जिसने स्कूल परिसर को खुशियों से भर दिया। कार्यक्रम को सुंदरता प्रदान करने में प्राइमरी विंग की शिक्षिकाओं का सहरानीय योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें:  नई मंडी के लेंसकार्ट स्टोर पर शिवसैनिकों ने किया हंगामा, बांधा कलावा, लगाया तिलक

Also Read This

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  शादी से पहले युवती का अपहरण, गैर सम्प्रदाय के युवक ने दी धमकीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  लद्दावाला कब्रिस्तान में पेड़ों का अवैध कटान, स्थानीय लोगों में भारी आक्रोशवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »