आईआईए की श्रम कानून मीटिंग में उद्योगों को मिली व्यावहारिक जानकारी

आईआईए के डिवीजनल सेक्रेटरी पवन कुमार गोयल ने जानकारी दी कि जनवरी माह में लखनऊ में एक फूड एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है

मुजफ्फरनगर। इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (आईआईए) मुजफ्फरनगर चौप्टर द्वारा श्रम कानूनों पर एक महत्वपूर्ण ब्रेकफास्ट मीटिंग का आयोजन होटल स्वर्ण इन में किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ श्रम कानून सलाहकार उमेश गोयल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ आईआईए चौप्टर चेयरमैन अमित जैन, डिवीजनल सेक्रेटरी पवन कुमार गोयल, सचिव राहुल मित्तल एवं पूर्व कार्यकारिणी सदस्य नीरज केडिया द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत के साथ किया गया।

अपने संबोधन में चैप्टर चेयरमैन अमित जैन ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में उद्योगों के लिए श्रम कानूनों की सही एवं समयानुकूल जानकारी अत्यंत आवश्यक है। श्रम कानूनों की स्पष्ट समझ से उद्योग अनावश्यक विवादों, दंडात्मक कार्यवाहियों तथा प्रशासनिक जटिलताओं से बच सकते हैं। मुख्य वक्ता उमेश गोयल ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा श्रम कानूनों में किए गए हालिया परिवर्तनों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस के अंतर्गत चार नए श्रम कोड लागू किए गए हैं, जिनमें पूर्व के 22 श्रम कानूनों को समाहित किया गया है तथा 7 कानूनों को समाप्त किया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वर्तमान में उद्योगों से संबंधित कई अनुपालन प्रक्रियाएं अभी भी पुराने श्रम कानूनों के अंतर्गत संचालित हो रही हैं, जिससे व्यवहारिक स्तर पर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने फैक्ट्री एक्ट के अंतर्गत पंजीकरण, वेतन भुगतान, ग्रेच्युटी, पॉश एक्ट, सामाजिक सुरक्षा, निरीक्षण व्यवस्था एवं श्रमिक प्रबंधन से जुड़े प्रावधानों को सरल भाषा में समझाया तथा उद्यमियों के प्रश्नों के व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किए।

इसे भी पढ़ें:  खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

आईआईए के डिवीजनल सेक्रेटरी पवन कुमार गोयल ने जानकारी दी कि जनवरी माह में लखनऊ में एक फूड एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें इच्छुक उद्यमी अपनी आवश्यकता के अनुसार स्टॉल बुक करा सकते हैं। आईआईए के पूर्व केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य नीरज केडिया ने श्रम कानूनों में सरकार द्वारा किए गए प्रावधानों पर अपने विचार रखते हुए उद्योगों से समय रहते अनुपालन सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन आईआईए सचिव राहुल मित्तल ने किया। उन्होंने बताया कि संगठनात्मक समन्वय एवं विभिन्न विषयों पर चर्चा हेतु आईआईए हेड ऑफिस के साथ प्रत्येक सप्ताह नियमित रूप से वर्चुअल मीटिंग आयोजित की जाती है। उन्होंने अधिक से अधिक सदस्यों से इन बैठकों में सहभागिता करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के अंत में आईआईए कोषाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल ने मुख्य अतिथि एवं सभी उपस्थित उद्यमियों के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में आईआईए के पूर्व चेयरमैन मनोज अरोरा, शरद जैन, वाइस चेयरमैन अमित गर्ग, दीपक सिंघल, सुशील अग्रवाल, युवा विंग कैप्टन अनमोल अग्रवाल, स्पेशल सेक्रेटरी अमन गुप्ता, राज शाह, सह-कोषाध्यक्ष नमन जैन, जगमोहन गोयल, पंकज जैन, अरविंद मित्तल, प्रीतुल जैन, पंकज मोहन गर्ग, अपूर्व गर्ग, सीए अमन गुप्ता, तुषार गुप्ता (एडवोकेट), आचमन गोयल, प्राची अरोरा, अजय अरोरा, अनुज कुच्छल, राकेश ढींगरा, सुनील चौधरी, डॉ. यशपाल सिंह, विवेक गोयल, सौरभ मित्तल, ललित अग्रवाल, प्रशांत गुप्ता, मनोज गुप्ता, मनोज कुमार, स्पर्श वर्मा, प्रतीक किशोर मित्तल, कौशल अग्रवाल, मुदित जैन, राहुल गोयल, गौरव अरोरा सहित बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  नेपाल हिंसा में फंसे भाजपा नेता सहित तीन जिलों के तीर्थयात्री सकुशल लौटे

Also Read This

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  किसानों की आवाज उठाने टीम लेकर श्रीलंका पहुंचे राकेश टिकैतस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  PEHLI BAR-मतदान कार्मिक की वोटिंग की गवाह बनेगी तर्जनी अंगुलीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »