वीर बाल दिवस-सबका दुलारा बना एम.जी. पब्लिक स्कूल का छात्र शिवाय

प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने छात्र की विशेष प्रतिभा से कराया परिचित, सभी से मिल रहा प्यार दुलार और सम्मान

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल सरबंस दानी गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों बाबा अजित सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह के बलिदान को समर्पित कार्यक्रम में मंचीय प्रस्तुति के दौरान एक नन्हें बालक ने अपनी विशेष प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सभी को मोहित तो किया है, यह बालक अपनी कंठस्थ कविता के वाचन से सभी के दिलों पर एक अमिट छाप छोड़ गया है। इस बालक के प्रदर्शन की खूब चर्चा हो रही है।
प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी 26 दिसम्बर को एम.जी. पब्लिक स्कूल में वीर बाल दिवस का भव्य, भावनात्मक और धार्मिक आस्था से परिपूर्ण वातावरण में आयोजन हुआ। इसमें धर्म की रक्षा के लिए बलिदान हुए सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह, उनकी माता गुजरी कौर और चार साहिबजादों के बलिदान पर आधारित कार्यक्रम बच्चों ने प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाट्य प्रस्तुति, भावपूर्ण कविताएँ एवं प्रेरक सबद, वक्तव्यों ने पूरे वातावरण को श्रद्धा और गर्व से भर दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने साहिबज़ादों के बलिदान की गाथा को जीवंत कर दिया और सभी श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
मंचीय प्रस्तुतियों की कड़ी में एम.जी. पब्लिक स्कूल के कक्षा-2 ई के छात्र शिवाय ने कविता पाठ करते हुए इस बलिदान को औजस्वी रूप में सभी के सामने रखा। इस छात्र का यह कविता पाठ सभी के दिल को छू गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने छात्र शिवाय के प्रस्तुतिकरण के पीछे प्रेरणा, प्रयास और साहस को चंद शब्दों के रूप में सभी के सामने रखते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के लिए शिवाय द्वारा प्रस्तुत की गई कविता उसकी बड़ी बहन को शिक्षिका द्वारा दी गई थी। छात्रा लगातार इस कविता को कंठस्थ करने का प्रयास कर रही थी। तीन-चार दिनों के प्रयास में भी कविता उसको याद नहीं हो पा रही थी। इस बीच शिवाय घर पर यह सारी गतिविधि देख रहा था, बार-बार कविता को सुन भी रहा था। सुनते-सुनते ही शिवाय ने यह कविता कंठस्थ कर ली और अपनी कक्षा में खुद आकर शिक्षिका के सम्मुख इच्छा जताई कि वो यह कविता मंच पर प्रस्तुत करना चाहता है। इस छात्र की प्रतिभा से प्रभावित होकर एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चंद गोयल और श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान स. सतपाल सिंह मान ने मंच पर ही शिवाय को बुलाकर विशेष रूप से प्रोत्साहित करते हुए न केवल हौसला बढ़ाया बल्कि सम्मानित भी किया। सभी ने छात्र के प्रयास और प्रतिभा की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए प्यार और दुलार किया और सम्मान पाकर शिवाय भी प्रसन्नचित्त नजर आया।

इसे भी पढ़ें:  खतौली: जिम संचालक पर जानलेवा हमला, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग 

वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रमुख उद्यमी सतीश चंद गोयल का कहना है कि छात्र शिवाय ने अपनी प्रतिभा का साबित किया है, ये सराहनीय है। ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन ही प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास होता है। कहा कि वीर बाल दिवस हमें याद दिलाता है कि साहस उम्र का मोहताज नहीं होता। 26 दिसंबर 1705 को गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबज़ादोंकृ साहिबज़ादा जोरावर सिंह और साहिबज़ादा फतेह सिंह ने धर्म, आस्था और सत्य के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। 6 और 9 वर्ष की अल्पायु में भी उन्होंने मुगल साम्राज्य के कू्रर हुक्मरानों के धर्म आधारित अत्याचार के आगे झुकने से इनकार कर दिया और धर्म की रक्षा के लिए समाज के लिए तथा राष्ट्र के लिए बलिदान हो गए। इस दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीर बाल दिवस की एक राष्ट्रीय परम्परा को शुरू कराकर सिख समाज को सम्मान दिया और नई पीढ़ी को इन साहिबजादों के बलिदान से सीख लेने का एक सांस्कृतिक मार्ग दिखाया है। संस्कार ही व्यक्ति को महान बनाते हैं। उन्होंने बच्चों और युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि वे वीर साहिबज़ादों के जीवन से प्रेरणा लेकर सत्य, साहस, अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति को अपने जीवन के मूल मंत्र के रूप में अपनाएँ। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में अपने गौरवशाली इतिहास के प्रति सम्मान और देश के प्रति कर्तव्यबोध को और अधिक मजबूत करते हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर सिविल बार एसोसिएशन में सुगंध जैन अध्यक्ष निर्वाचित

Also Read This

देवबंद बारात फायरिंग वीडियो: खेड़ा मुगल में डीजे ट्रॉली पर युवकों द्वारा फायरिंग का दावा; सोशल मीडिया पर क्लिप वायरल, पुलिस ने पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए

देवबंद। देवबंद बारात फायरिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वीडियो को गांव खेड़ा मुगल में शनिवार को आई एक बारात का बताया जा रहा है। इसमें कुछ युवक डीजे ट्रॉली पर चढ़े दिखाई दे रहे हैं और फायरिंग किए जाने का दावा किया जा रहा है। इसे भी पढ़ें:  इबकी बार, योगी जी गन्ने को भी कर देते 400 पारः राकेश टिकैतजानकारी के अनुसार, गांव खेड़ा मुगल निवासी नीटू की बहन की बारात छुटमलपुर से आई थी। बारात में डीजे की धुन पर नाचते हुए कुछ युवक ट्रॉली पर चढ़ गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान

Read More »

मुजफ्फरनगर में छबील-शीतल पेय वितरण: श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार का आयोजन; गीता पाठ के बाद शुभारंभ, करीब एक हजार राहगीरों ने पेय ग्रहण किया

मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार की ओर से दक्षिणी सिविल लाइंस स्थित कृष्णा कॉम्प्लेक्स में छबील और शीतल पेय वितरण का आयोजन किया गया। आयोजन एडवोकेट अमर कांत गुप्ता की माता की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया। परिवार के सचिव अतुल कुमार गर्ग के अनुसार, फायर ब्रिगेड वाली गली स्थित 202 ए, दक्षिणी सिविल लाइंस के कृष्णा कॉम्प्लेक्स में कार्यक्रम आयोजित हुआ। शुरुआत में उपस्थित लोगों ने “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” महामंत्र का जाप किया और अष्टादश श्लोकी गीता पाठ किया। इसे भी पढ़ें:  खतौली पुलिस मुठभेड़ में वांछित अपराधी गिरफ्तारइसके बाद वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र कुमार गुप्ता और श्याम लाल बंसल ने संयुक्त रूप से छबील

Read More »

सपा में टूट पर राजभर के दावे को केशव ने नकारा: बोले- भाजपा को सपा के नेताओं की जरूरत नहीं

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा में टूट को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के दावे को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी बातों में कोई दम नहीं है और भाजपा को समाजवादी पार्टी के किसी सांसद या विधायक को शामिल करने की आवश्यकता नहीं है। शनिवार को दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य से ओम प्रकाश राजभर के उस दावे पर सवाल पूछा गया, जिसमें उन्होंने सपा के कई सांसदों और विधायकों के संपर्क में होने की बात कही थी। इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के पास चुनाव लड़ने वाले योग्य कार्यकर्ता हैं और

Read More »

बाइक-स्कूटी की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

खतौली, जीटी रोड स्थित गोगा जाहरवीर के निकट शनिवार को बाइक और स्कूटी सवारों के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां एक अन्य युवक ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-देहराूदन हाईवे पर कैमरे चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तारपुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान कृष्णा पुत्र धर्मवीर निवासी ग्राम ढाढ़ेड़ा, थाना शिखेड़ा, जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल निशु पुत्र मुनेश निवासी धन्धेड़ा को उपचार के लिए मेरठ के

Read More »

पीएनजी गैस सप्लाई का शुभारंभ, विधायक मदन भैया ने कराया लोकार्पण

खतौली, नगर के दयालपुरम कॉलोनी में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) द्वारा बिछाई गई पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) लाइन का शनिवार को विधायक मदन भैया ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं के शिलान्यास एवं आधारशिला कार्यक्रमों में भी भाग लिया।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक मदन भैया ने कहा कि खतौली विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसे भी पढ़ें:  वाह री पुलिस! आदमी एक, शिकायत एक और मुकदमे दो…उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव और मोहल्ले तक विकास कार्य पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही जनता की समस्याओं के समाधान

Read More »

देवबंद के तल्हेड़ी में युवक का शव: परिजनों ने बिना शिनाख्त मोर्चरी भेजने का आरोप; चौकी पर हंगामा, हाईवे जाम की कोशिश, सीओ बोले जांच जारी

देवबंद। तल्हेड़ी में युवक का शव मिलने के बाद ग्रामीणों और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने तल्हेड़ी पुलिस चौकी पर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि 22 वर्षीय गुरमीत के शव को  शिनाख्त कराए बिना मोर्चरी भेज दिया गया। ग्रामीणों ने सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास भी किया, हालांकि पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया। बेगमपुर निवासी गुरमीत एक हलवाई के यहां मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक, वह शनिवार सुबह करीब 11 बजे तल्हेड़ी बुजुर्ग-पनियाली मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हॉल में काम पर जाने के लिए घर से निकला था। इसे भी पढ़ें:  इबकी बार, योगी जी गन्ने को भी कर देते 400 पारः राकेश टिकैतदोपहर

Read More »