चकबंदी के बाद मेढ़ खुर्द-बुर्द करने पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी की शिकायत पर हुई कार्यवाही, आरोपियों में पिता और दो पुत्र शामिल

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के एक गांव में चकबंदी के बाद किसानों के चकों पर कराई गई मेढ़बंदी को खुर्द-बुर्द करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी की कार्रवाई में पिता समेत दो पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चकबंदी अधिकारियों द्वारा कराई गई मेढ़बंदी को नुकसान पहुंचाने को लेकर यह कार्रवाई की गई है।
बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी देवेन्द्र कुमार रायपा ने तितावी थाने में तहरीर देते हुए तीन किसान पिता पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने अपनी तहरीर में पुलिस को बताया कि 20 दिसम्बर को ग्राम नसीरपुर निवासी किसान प्रदीप कुमार पुत्र सुरेन्द्र सिंह ने उनको पत्र लिखकर शिकायत करते हुए बताया था कि गांव नसीरपुर में स्थित उसके खेतों की चकबंदी 17 दिसम्बर को चकबंदी अधिकारी, सहायक चकबंदी अधिकारी और चकबंदी लेखपाल के द्वारा पुलिस बल की मौजूदगी में पैमाइश कराते हुए मेढ़बंदी करा दी थी। आरोप है कि 19 दिसम्बर को प्रदीप के विपक्षी विपिन पुत्र पूरन चंद, आशीष तथा मनीष पुत्रगण विपिन निवासी नसीरपुर ने रात्रि के समय चकबंदी विभाग द्वारा कराई गई उसके चक की मेढ़बंदी को खुर्दबुर्द कर तोड़ दिया। इस सम्बंध में पीड़ित के द्वारा कहा गया कि अनाधिकृत तरीके से चक की मेढ़बंदी तोड़ने के कारण मौके पर अनावश्यक विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के द्वारा इस मामले में थाना प्रभारी तितावी से आरोपियों के खिलाफ अनाधिकृत कब्जा करने और विभागीय कार्रवाई के खिलाफ विवाद उत्पन्न करने के आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने बताया कि चकबंदी अधिकारी की शिकायत के आधार पर आरोपी किसान विपिन और उसके दोनों पुत्रों आशीष व मनीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  भ्रष्टाचार पर एक्शनः तितावी थानाध्यक्ष व दो सिपाही सस्पेंड

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  खतौली ढाबे पर शातिर ठग ने उत्तराखंड के व्यक्ति को बनाया शिकारकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता,

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar में मानवता शर्मसार: 6 साल की मासूम से दुष्कर्म, पुलिस

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »