एम.जी. पब्लिक स्कूल में नववर्ष के उपलक्ष्य में भक्तिमय सुंदरकांड पाठ सम्पन्न

कार्यक्रम का शुभारंभ एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन श्री सतीश चंद गोयल जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया

मुजफ्फरनगर। नववर्ष 2026 के शुभ आगमन के उपलक्ष्य में एम.जी. पब्लिक स्कूल परिसर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन श्री सतीश चंद गोयल जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी और पीडीए वर्ग पर अत्याचार बढ़ेः राम आसरे विश्वकर्मा

https://www.facebook.com/permalink.php?story_fbid=pfbid0apLmMqpQB8PCesPR35cexNBNKeYn7efGarE46dmGoszRndT4rWEm2bQ8pqtxRhrxl&id=100063654049794

इस धार्मिक आयोजन के अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ सहभागिता करते हुए पूजन किया और विद्यालय परिवार की ओर से नववर्ष में सुख, शांति एवं प्रगति की कामना की। श्री बालाजी धाम मंदिर, भरतिया कॉलोनी से पधारे विद्वान पुरोहितों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं सुंदरकांड पाठ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के दौरान भक्ति एवं श्रद्धा का वातावरण बना रहा। उपस्थित सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं अन्य स्टाफ ने श्री बालाजी महाराज की असीम अनुकंपा एवं दिव्य आशीर्वाद की प्रार्थना की।
प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सद्भाव और संस्कारों का संचार करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पावन आयोजन सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और प्रकाश लेकर आएगा। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितजनों को प्रसाद का वितरण किया गया तथा नववर्ष 2026 के लिए सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई।

इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका की टीम ने शहर में हटवाया अस्थाई अतिक्रमण
Share This Article