मुजफ्फरनगर में सुख-समृद्धि की कामना लेकर यात्रा पर निकले सभासद राजीव शर्मा

वार्ड के निवासियों की खुशहाली और स्वास्थ्य की कामना को लेकर करते हैं हर साल यात्रा, 50 लोगों का जत्था रवाना

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद् के भाजपा सभासद राजीव शर्मा ने अपने वार्ड के निवासियों और भक्तों के साथ माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए रवाना होकर एक बार फिर से 24 साल पुरानी परंपरा को निभाया। यह यात्रा उनके द्वारा अपने व्यक्तिगत खर्च पर वार्षिक रूप से आयोजित की जाती है, जिसमें सभी यात्री माता रानी के दरबार में दर्शन कर अपने परिवार और समाज की खुशहाली, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हैं।
सभासद राजीव शर्मा, जो पिछले दो दशकों से लगातार यह यात्रा आयोजित कर रहे हैं, ने इस बार भी अपने वार्ड के लगभग 50 श्रद्धालुओं के साथ यात्रा की। यह यात्रा की शुरुआत जनवरी 2001 से हर साल निरंतर हो रही है। इस बार भी सभी यात्री माता रानी के दर्शनों के लिए उत्साहित दिखाई दिए। राजीव शर्मा ने बताया कि यह यात्रा सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह समाज में भाईचारे और एकजुटता को बढ़ावा देने का भी माध्यम है।
उन्होंने कहा कि हम माता रानी के दरबार में अपने वार्डवासियों की सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। यह हमारी परंपरा का हिस्सा है, जिसे हम हर साल निभाते हैं। यात्रा की शुरुआत के मौके पर स्थानीय लोग भी उन्हें विदा देने स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंचे और सभी ने उनके लिए यात्रा की सफलता और सुरक्षित वापसी की कामना की। इस यात्रा में उनके साथ प्रमुख रूप से प्रशांत शर्मा, कुलदीप पवार, प्रवीण सैनी, रोबिन ठेकेदार, सत्यम, रजत शर्मा, अरविंद गोयल, बबल, वेदपाल, महिपाल, हरगोपाल वकील, दीपचंद अग्रवाल, देवेंद्र शर्मा, सचिन अहलावत जैसे स्थानीय प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  महिला को सम्मोहित कर जेवर उड़ाने वाला कालनेमि बलदेव गिरफ्तार

Also Read This

साबरकांठा में बस और वैन की भिड़ंत में छह लोगों की मौत

अहमदाबाद-  गुजरात के साबरकांठा जिला की सड़कों पर बुधवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। यह हादसा साबरकांठा जिला के एक हाईवे पर हुआ। पुलिस के अनुसार, एक निजी बस ने पीछे से एक वैन को जोरदार टक्कर मार दी। वैन में यात्री सवार थे और वह शामलाजी से हिम्मतनगर जा रही थी। इस मामले में गंभोई पुलिस के इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसे में वैन में बैठे 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को तुरंत

Read More »

कोटा के सिटी मॉल में लगी भीषण आग, धुएं से फैली दहशत

कोटा- विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित सिटी मॉल में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग दूसरी मंजिल पर बर्गर किंग आउटलेट के पास लगी, जिसके बाद पूरे मॉल में धुआं फैल गया और अफरा-तफरी मच गई। दमकल की 12 से अधिक गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोटा शहर के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित झालावाड़ रोड पर बुधवार सुबह सिटी मॉल में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग मॉल की दूसरी मंजिल पर उस समय भड़की जब अधिकांश दुकानें बंद थीं। घटना की सूचना सुबह करीब 10:30 बजे मिली, जिसके महज 10 मिनट के भीतर दमकल की गाड़ियां

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  महाराजा अग्रसैन ने समाज में एकता और समानता को बढ़ायाः मीनाक्षी स्वरूपइस अवसर पर

Read More »