मुजफ्फरनगर में सपा जिलाध्यक्ष पर हमला, महावीर चौक पर करणी सेना नेता गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में राजनीतिक माहौल उस समय गर्मा गया, जब समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जिया चौधरी पर महावीर चौक पर अचानक हमला किया गया। आरोप है कि करणी सेना भारत के प्रदेश सचिव गौरव चौहान ने यह हमला उस वक्त किया, जब जिया चौधरी कैंडल मार्च में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  मामा के घर मौत-कवाल में नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर दी जान

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद थाना सिविल लाइन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी गौरव चौहान को हिरासत में ले लिया और उसे पुलिस वाहन से थाने ले जाया गया। हमले के बाद समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर नेताओं और कार्यकर्ताओं की आपात बैठक बुलाई गई।

इसे भी पढ़ें:  चरथावल-घिस्सुखेड़ा नहर टूटने से तबाही, सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल बर्बाद
Share This Article