एसआईआर पूर्णः मुजफ्फरनगर की छह विधानसभा में 3.44 लाख मतदाताओं के नाम कटे

डीएम उमेश मिश्रा ने राजनीतिक दलों के साथ साझा किए आंकड़े, 6 फरवरी तक वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मिला अवसर

मुजफ्फरनगर। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जिला पंचायत सभागार में प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की जानकारी दी गई। बताया कि एसआईआर में जनपद की छह सीटों पर पंजीकृत 21 लाख 12 हजार 586 मतदाताओं को शामिल किया गया था। इनमें से 3 लाख 44 हजार 217 वोटरों का नाम काटा गया है। अब जिले में 17 लाख 68 हजार 369 मतदाता पंजीकृत हुए हैं।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मंगलवार (6 जनवरी, 2026) को निर्वाचक नामावलियों (वोटर लिस्ट) का आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने या संशोधन के लिए दावे और आपत्तियां दाखिल करने की प्रक्रिया 6 जनवरी से शुरू होकर 6 फरवरी 2026 तक चलेगी। इसके बाद 27 फरवरी तक इन दावों और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 3 मार्च को आयोग से अनुमति प्राप्त करने के बाद 6 मार्च 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बीच सड़क पर पत्नी की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

इस आलेख्य प्रकाशन के बाद जनपद की छह विधानसभा सीटों (बुढ़ाना, चरथावल, पुरकाजी, मुजफ्फरनगर, खतौली और मीरापुर) में कुल मतदाताओं की संख्या 17,68,369 दर्ज की गई है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 9,65,449 और महिला मतदाताओं की संख्या 8,02,831 है। वहीं, तृतीय लिंग (थर्ड जेंडर) श्रेणी के 89 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें विधानसभावार मतदाताओं की स्थिति के बारे में बात करें तो बुढ़ाना में 3,44,367, चरथावल में 2,93,931, पुरकाजी (अजा) में 2,84,015, मुजफ्फरनगर में 2,79,266, खतौली में 2,83,080 और मीरापुर विधानसभा में वर्तमान में 2,83,710 मतदाता पंजीकृत हुए हैं।
विशेष पुनरीक्षण अभियान एसआईआर के दौरान मतदाता सूची को शुद्ध करने के लिए बड़े पैमाने पर छंटनी और संशोधन किया गया है। डीएम उमेश मिश्रा के अनुसार जिले में कुल 3,44,217 मतदाताओं के नाम काटे गये हैं। इसमें मृतक, लापता, स्थायी रूप से स्थानांतरित, दोहरी प्रविष्टि वाले और अन्य श्रेणी के मतदाताओं के नाम शामिल हैं। सबसे अधिक संशोधन मुजफ्फरनगर नगर विधानसभा क्षेत्र में हुआ है, यहां पर पंजीकृत 92,460 मतदाताओं के नाम काटे गये हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-श्री हरिवृन्दावन सिटी में घर-घर कूड़ा संग्रहण सेवा होगी शुरू

Also Read This

सहारनपुर में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, गागलहेड़ी पुलिस ने 8 आरोपियों को दबोचा

सहारनपुर। गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने अवैध रूप से खनन सामग्री ले जाने, गाड़ियों की रैकी करने और बिना वैध कागजात डंपर चलाने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान दो डंपर, एक हुंडई वेन्यू कार और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 23 मई 2026 की रात गागलहेड़ी पुलिस और खनन विभाग की टीम को अवैध खनन से जुड़ी गतिविधि की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग शुरू की। इसी दौरान खनिज सामग्री से भरे दो डंपर पकड़े

Read More »

जीनस पेपर मिल के वेस्ट पेपर गोदाम में भीषण आग, घंटों बाद पाया काबू

दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, आसपास की पेपर मिलों में भी बढ़ाई गई सतर्कता मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित जीनस पेपर मिल के वेस्ट पेपर स्टॉक में रविवार को अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी हादसे में मारे गए मासूम भाइयों का घर बनवाएंगे कादिर राणाआग की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरनगर के अलावा बुढ़ाना, जानसठ

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क शिविर आयोजित, 114 रोगियों को मिला उपचार

शिविर में रोगियों को निःशुल्क दवा और चश्मा वितरण, 24 रोगियों का फ्री मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 24, मई 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के उपाध्यक्ष श्री रोहित सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र

Read More »