राउरकेला में हवाई पट्टी के पास छोटा विमान गिरा, नौ यात्री थे सवार, पायलट गंभीर 

राउरकेला – ओडिशा के राउरकेला में शनिवार को एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार विमान में पायलट समेत 9 लोग सवार थे। हादसे में पायलट को गंभीर चोंटे आई हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राउरकेला के रघुनाथपाली इलाके के जालदा क्षेत्र में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्ता होमे की खबर सामने आई। ओडिशा के परिवहन मंत्री ने बताया कि हादसे में शामिल नौ सीटर विमान भुवनेश्वर से राउरकेला जा रहा था। विमान के उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद वह हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार, उड़ान भरकर 10 किलोमीटर जाते ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इसे भी पढ़ें:  पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध का एलान किया, हवाई हमले किए
Share This Article